Flipkart दे रहा है 2 लाख तक का इंटरेस्ट फ्री लोन, बिजनेस बढ़ाने का अच्छा मौका

Flipkart की B2B मार्केटप्लेस Flipkart Wholesale की नई Easy Credit लोन स्कीम लोगों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

Flipkart दे रहा है 2 लाख तक का इंटरेस्ट फ्री लोन, बिजनेस बढ़ाने का अच्छा मौका

Flipkart Easy Credit लोन स्कीन खास रिटेलर्स और ग्रॉसरी शॉप को फायदा पहुंचाएगी

ख़ास बातें
  • Flipkart Wholesale ने नई Easy Credit लोन स्कीम की घोषणा की
  • ग्रॉसरी शॉप और रिटेलर्स उठा सकते हैं इस स्कीम का फायदा
  • 2 लाख तक के लोन पर 14 दिनों तक नहीं देना होगा किसी प्रकार का ब्याज़
विज्ञापन
भारत में सबसे लोकप्रिय ई-कॉमर्स कंपनी में से एक Flipkart के डिजिटल बी2बी (Business to Business) मार्केटप्लेस Flipkart Wholesale ने मंगलवार को नई लोन स्कीम की घोषणा की। यह स्कीम बिजनेस चलाने और उसे आगे बढ़ाने वाले लोगों लोन देने का काम करेगी। इसका फायदा खास किराना दुकान चलाने वालों को होगा। इसके लिए कंपनी ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के साथ साझेदारी की है। 

Flipkart ने मंगलवार को प्रेस स्टेटमेंट के जरिए बताया कि कंपनी की B2B मार्केटप्लेस Flipkart Wholesale की नई Easy Credit लोन स्कीम लोगों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने में मदद करेगी। फ्लिपकार्ट होलसेल की लोन स्कीम आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank) के साथ साझेदारी के तहत शुरू हुई है। इस स्कीम के तहत किराना दुकानें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और अन्य फिनटेक संस्थानों द्वारा एंड-टू-एंड डिजिटल ऑनबोर्डिंग के माध्यम से दिए जाने वाले जीरो कॉस्ट लोन का फायदा ले सकते हैं। 

स्कीम को लेने वाले लोगों को 14 दिन तक की इंटरेस्ट फ्री अवधि के तहत 5,000 रुपये से दो लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा, जिसका मतलब है कि लोन शुरू होने के बाद आने वाले 14 दिनों तक आपको ब्याज़ नहीं देना होगा। 

फ्लिपकार्ट होलसेल के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट और प्रमुख आदर्श मेनन ने बताया कि कंपनी का मुख्य लक्ष्य किराना और खुदरा विक्रेताओं (रिटेलर्स) के लिए कारोबार को आसान बनाना और उसे बढ़ावा देना है। कंपनी का मानना है कि फ्लिपकार्ट की यह ईज़ी क्रेडिट लोन स्कीम (Flipkart Easy Credit loan scheme) उन स्थानीय चुनौतियों को हल करेगी, जिनका भारत में किराना दुकानें सामना करती हैं।

अमेरिकी कंपनी Wallmart के स्वामित्व वाले ई-कॉमर्स दिग्गज के पास देश भर में 35 करोड़ से ज्‍यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। इतना ही नहीं, कंपनी के मार्केटप्लेस पर तीन लाख से ज्‍यादा विक्रेता हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »