Flipkart सेल का हुआ आगाज़, मिल रहे हैं ये बंपर ऑफर

Flipkart Republic Day Sale सेल का भी आगाज़ हो गया है। अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल की तरह फ्लिपकार्ट की सेल भी 23 जनवरी की मध्यरात्रि तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की सेल में हर किस्म के प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है। वैसे, गैजेट्स 360 की नज़र टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर है जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्ट टेलीविज़न और लैपटॉप शामिल हैं।

Flipkart सेल का हुआ आगाज़, मिल रहे हैं ये बंपर ऑफर
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट की सेल में हर किस्म के प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है
  • सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक
  • सर्वाधिक कैशबैक 2,000 रुपये का व कम से कम 5,000 रुपये की खरीददारी ज़रूरी
विज्ञापन
Flipkart Republic Day Sale सेल का भी आगाज़ हो गया है। अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल की तरह फ्लिपकार्ट की सेल भी 23 जनवरी की मध्यरात्रि तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की सेल में हर किस्म के प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है। वैसे, गैजेट्स 360 की नज़र टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर है जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्ट टेलीविज़न और लैपटॉप शामिल हैं। फ्लिपकार्ट सेल में सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। सर्वाधिक कैशबैक 2,000 रुपये का होगा और इसके लिए कम से कम 5,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी।

Google Pixel 2 और Pixel 2 XL
गूगल के पिक्सल सीरीज़ के दूसरे जेनरेशन के डिवाइस फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में छूट के साथ उपलब्ध होंगे। Pixel 2 को 47,999 रुपये (कीमत 61,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप 18,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। अगर आप HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको अतिरिक्त 8,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसी तरह से Pixel 2 XL को 61,999 रुपये (एमआरपी 73,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। पिक्सल 2 एक्सएल खरीदने के लिए अगर एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

कीमत: 47,999 रुपये (एमआरपी 61,000 रुपये)

ऐप्पल आईफोन 7 32 जीबी वेरिएंट
अगर आप इस साल 40,000 रुपये खर्चकर आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आईफोन 7 एक अच्छा सौदा है। इसकी एमआरपी 49,000 रुपये है और यह 40,999 रुपये में बिक रहा है। फ्लिपकार्ट सेल में ग्राहक इस फोन के साथ पुराने फोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त 18,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। iPhone 7 में 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले है और इसमें ए10 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। हैंडसेट का प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल का।

कीमत: 40,999 रुपये (एमआरपी 49,000 रुपये)

गूगल क्रोमकास्ट 2
फ्लिपकार्ट सेल में Google Chromecast 2 को 2,601 रुपये (एमआरपी 3,399 रुपये) में बेचा जा रहा है। Chromecast 2 की मदद से आप किसी भी कंटेंट को अपने एलईडी टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं। बस आपको इस डिवाइस को अपने टेलीविज़न के एचडीएमआई स्लॉट में लगाने की ज़रूरत है।

कीमतः 2,601 रुपये (एमआरपी 3,399 रुपये)

वीयू 49 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी
VU का 49 इंच का फुल एचडी एलईडी टीवी को 29,999 रुपये (एमआरपी 40,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। एक्सचेंज ऑफर के तहत, पुराने टेलीविज़न सेट के बदले में 22,000 रुपये की छूट देने की जानकारी दी गई है। इस टेलीविज़न पर एक साल की वारंटी मिलेगी।

कीमत: 29,999 रुपये (एमआरपी 40,000 रुपये)

लेनोवो के8 प्लस 32 जीबी
फ्लिपकार्ट सेल में Lenovo K8 Plus के 32 जीबी वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट दी गई है। डिस्काउंट के बाद यह फोन ग्राहकों को 8,999 रुपये में मिल जाएगा। Lenovo K8 Plus में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। यह डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का।

कीमतः 8,999 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये)

सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज
फ्लिपकार्ट सेल में पुराने Samsung Galaxy S7 Edge को 35,900 रुपये (एमआरपी 41,900 रुपये) में बेचा जा रहा है। एक्सचेंज पर 18,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। Galaxy S7 Edge में 5.5 इंच का क्वाड एचडी डिस्प्ले है। इसमें एक्सीनॉस 8890 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।

कीमत: 35,900 रुपये (एमआरपी 41,900 रुपये)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  2. 6 हजार सस्ता खरीदें iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन! यहां मिल रही धांसू डील
  3. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  4. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  6. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  7. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  8. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  9. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »