Samsung Galaxy On Max, Honor 9i व Moto C Plus समेत कई स्मार्टफोन पर भारी छूट

अगर आप त्यौहारी सेल में स्मार्टफोन खरीदने से चूक गए हैं तो एक बार फिर आपके लिए सुनहरा मौका है। त्यौहारी सीज़न सेल के खत्म होने के बाद एक बार फिर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल की वापसी हो गई है। दिग्गज़ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने 'End of Season Loot on Mobiles'सेल का ऐलान कर दिया है।

Samsung Galaxy On Max, Honor 9i व Moto C Plus समेत कई स्मार्टफोन पर भारी छूट
ख़ास बातें
  • कई स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है
  • 16,900 रुपये वाले सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स पर 1,000 रुपये की छूट है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 29,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन
अगर आप त्यौहारी सेल में स्मार्टफोन खरीदने से चूक गए हैं तो एक बार फिर आपके लिए सुनहरा मौका है। त्यौहारी सीज़न सेल के खत्म होने के बाद एक बार फिर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल की वापसी हो गई है। दिग्गज़ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने 'End of Season Loot on Mobiles'सेल का ऐलान कर दिया है। इस सेल में स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर व छूट दी जा रही है।

फ्लिपकार्ट की 'एंड ऑफ सीज़न लूट ऑन मोबाइल्स' सेल 25 अक्टूबर, बुधवार से 28 अक्टूबर, शनिवार तक चलेगी। इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ साझेदारी की है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 2,500 रुपये) मिलेगी, लेकिन इसके लिए न्यूनतम 4,500 रुपये की खरीदारी करनी होगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ किसी भी स्मार्टफोन को 9 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कई स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

सबसे पहले बात करते हैं सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स की। 16,900 रुपये में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स पर 1,000 रुपये की छूट है। इसके साथ ही 2,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर के साथ 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर व  नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया गया है। इसी तरह शाओमी रेडमी नोट 4 का 4 जीबी रैम व 64 जीबी वेरिएंट को एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदने पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट के साथ 12,000 रुपये तक का फायदा लिया जा सकता है। ओप्पो एफ3 स्मार्टफोन 1,000 रुपये की छूट के साथ 18,990 रुपये (एमआरपी 19,990 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी है यानी पुराने फोन के साथ एक्सचेंज करने पर 18,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 29,990 रुपये  में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा 5,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी है। इनफिनिक्स हॉट 4 प्रो 7,499 रुपये की जगह 5,999 रुपये में उपलब्ध है। लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन 12,499 रुपये की जगह 9,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन पर 9,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।

बजट स्मार्टफोन मोटो सी प्लस को 1,000 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये (एमआरपी- 6,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ मिलेगा। मोटो ई4 प्लस पर 500 रुपये की छूट मिल रही है और फोन को 9,599 (एमआरपी- 9,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फोन पर 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।

असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी डुअल कैमरा स्मार्टफोन 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये की छूट देने का दावा किया जा रहा है जबकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन पर 13,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। हॉनर 6एक्स का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,000 रुपये की छूट के साथ 11,999 रुपये (एमआरपी-13,999 रुपये) में लिस्ट किया गया है। फोन पर 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »