फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बंसल नए अरबपति: फोर्ब्स इंडिया

फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बंसल नए अरबपति: फोर्ब्स इंडिया
विज्ञापन
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल देश के ताजा तरीन अरबपति हैं। दोनों में से प्रत्येक की संपत्ति 8,582 करोड़ रुपये (1.3 अरब डॉलर) है। यह जानकारी बुधवार को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी अमीर लोगों की नई सूची से मिली।

पत्रिका ने एक बयान में कहा, "भारतीय ई-कॉमर्स से पहला अरबपति मिला। फ्लिपकार्ट के संस्थापक (बंसल) ने पहली बार हमारी धनी लोगों की सूची में 1.3 अरब डॉलर (प्रत्येक) के साथ 86 पायदान पर प्रवेश किया है।"

रिलायंस उद्योग के अध्यक्ष मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल सूची में पहले स्थान पर रहे। उनकी संपत्ति हालांकि 4.7 अरब डॉलर घटकर 18.9 अरब डॉलर रह गई है।

सन फार्मा के दिलीप सांघवी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उनके पास 18 अरब डॉलर संपत्ति है।

विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 15.9 अरब डॉलर के साथ सूची में तीसरे स्थान पर बने रहे।

बयान में कहा गया है, "देश के 100 सर्वाधिक धनी लोगों की कुल संपत्ति 345 अरब डॉलर रही, जो 2014 में 346 अरब डॉलर थी।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »