Flipkart की Big Billion Days Sale की 23 सितंबर से शुरुआत, 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट ने बताया कि कस्टमर्स सेल के दौरान डिस्काउंट, कैशबैक और पे लेटर का फायदा उठा सकेंगे

विज्ञापन
Written by Saurabh Kulesh, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 17:41 IST
ख़ास बातें
  • कस्टमर्स सेल के दौरान डिस्काउंट, कैशबैक और पे लेटर का फायदा उठा सकेंगे
  • सेल के दौरान कूपन रेन, ट्रेजर हंट जैसी एक्टिविटीज भी होंगी
  • सेल में Nothing Phone 1 और Google 6a को डिस्काउंटेड प्राइस पर बेचा जाएगा

कुछ बैंक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रहे हैे

फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियां आकर्षक डिस्काउंट्स के साथ सेल शुरू कर रही हैं। Flipkart की Big Billion Days सेल 23 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। इसमें लैपटॉप, मोबाइल, स्मार्टवॉच और बहुत से अन्य प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी।  इसमें मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे चुनिंदा महंगे प्रोडक्ट्स की 'ओपन बॉक्स डिलीवरी' भी होगी। यह सेल Amazon की Great Indian Festival सेल के साथ ही शुरू हो रही है।

फ्लिपकार्ट ने बताया कि कस्टमर्स सेल के दौरान डिस्काउंट, कैशबैक और पे लेटर का फायदा उठा सकेंगे। कुछ बैंक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रहे हैं। पेटीएम ने UPI और वॉलेट ट्रांजैक्शंस पर 10 प्रतिशत की सेविंग्स की पेशकश की है। फ्लिपकार्ट ने कहा, "कस्टमर्स किसी अन्य प्रीपेड थर्ड-पार्ट ऑप्शन के साथ फ्लिपकार्ट पे लेटर लिमिट को भी जोड़ सकते हैं। बजाज फिनसर्व के EMI कार्ड होल्डर्स क नो कॉस्ट EMI की सुविधा मिलेगी।" सेल के दौरान कूपन रेन और ट्रेजर हंट जैसी एक्टिविटीज भी होंगी जिससे कस्टमर्स को ऑफर्स मिलेंगे। 
Advertisement

इसके अलावा सेल के दौरान प्रति दिन सुबह 8 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे 'क्रेजी डील्स' होंगी। सेल के दौरान Nothing Phone 1 और Google 6a को डिस्काउंटेड प्राइस पर बेचा जाएगा। Nothing Phone 1 का प्राइस 28,999 रुपये और Google Pixel 6a का 27,699 रुपये से शुरू होगा। 

कंपनी ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे महंगे आइटम्स के लिए ओपन बॉक्स डिलीवरी का विकल्प भी दिया है। इसमें फ्लिपकार्ट का डिलीवरी पार्टनर डिलीवरी पर प्रोडक्ट को कस्टमर के सामने खोलेगा। ऑर्डर के सही स्थिति में होने पर कस्टमर प्रोडक्ट को स्वीकार कर सकते हैं। हालांकि, यह विकल्प चुनिंदा ब्रांड्स के लिए कुछ ही पिनकोड पर उपलब्ध होगा। Nothing ने पिछसे महीने Nothing Phone 1 के सभी वेरिएंट्स के प्राइस बढ़ाने की घोषणा की थी। इस वजह से फ्लिपकार्ट की यह सेल Nothing Phone 1 खरीदने वाले ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगी। Nothing Phone 1 डुअल नैनो सिम वाला हैंडसेट है। इसमें फुल-एचडी+ रेजॉल्यूशन के साथ 6.55 इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 402ppi पिक्सल डेंसिटी और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फ्रंट और रियर पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है।  
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67-rated design
  • Impressive cameras for photos
  • Vibrant OLED display
  • Stock Android 13 software
  • Bad
  • Plastic back is prone to scratches
  • 60Hz display does not feel fluid
  • Cannot handle heavy gaming
  • Recorded video needs work
  • Relatively slow charging, no wireless charging
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: products, Sale, Discount, Flipkart, Transactions, Sony, Credit
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.