130 Km रेंज देती है Fiido X ई-बाइक, सेल में मिल रही है 200 डॉलर सस्ती

Fiido इस ईलेक्ट्रिक साइकिल के साथ दो एसेसरीज फ्री दे रही है, जिनमें  एक Fiido X Electric Bike Fenders और Fiido X Electric Bike Kickstand शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2022 13:41 IST
ख़ास बातें
  • Fiido अपनी पॉपुलर Fiido X ई-बाइक पर बंपर छूट ऑफर कर रही है
  • इस ई-बाइक की कीमत 1,799 डॉलर (करीब 1.47 लाख रुपये) से शुरू होती है
  • ई-बाइक फिलहाल अमेरिका, यूरोप, यूके और कनाडा में उपलब्ध है

Fiido X की मौजूदा सीरीज में एक Lite वर्जन भी आता है

Fiido X इलेक्ट्रिक बाइक एक फोल्डेबल साइकिल है, जिसके लेटेस्ट वर्जन को हाल ही में घोषित किया गया था। अब, कंपनी इस ई-बाइक पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक साइकिल पर 200 डॉलर (करीब 16,500 रुपये) की बंपर छूट दे रही है। बता दें कि Fiido X ई-बाइक की टॉप स्पीड 25km/h है। यह मॉडल मैग्नीशियम फ्रेम से लैस है, जिसकी वजह से यह हल्की और कॉम्पैक्ट है। यह सिंगल चार्ज में 130 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।

Fiido अपनी पॉपुलर Fiido X ई-बाइक पर बंपर छूट ऑफर कर रही है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक पर 200 डॉलर की छूट दे रही है। बता दें कि विभिन्न रीजन में इस ई-बाइक की कीमत 1,799 डॉलर (करीब 1.47 लाख रुपये) से 1,999 डॉलर (करीब 1.64 लाख रुपये) है। डिस्काउंट हासिल करने के लिए ग्राहकों को इस इलेक्ट्रिक साइकिल में FX20 कूपन कोड लगाना होगा।

डिस्काउंट कूपन सीमित समय के लिए काम करेगा। ई-बाइक फिलहाल अमेरिका, यूरोप, यूके और कनाडा में उपलब्ध है।Fiido इस ईलेक्ट्रिक साइकिल के साथ दो एसेसरीज फ्री दे रही है, जिनमें  एक Fiido X Electric Bike Fenders और Fiido X Electric Bike Kickstand शामिल हैं। दोनों की कीमत क्रमश: 34 डॉलर (करीब 2,800 रुपये) और 19 डॉलर (करीब 1,600 रुपये) है।

लेटेस्ट इलेक्ट्रिक साइकिल की टॉप स्पीड 25km/h है। यह मॉडल मैग्नीशियम फ्रेम से लैस है, जिसकी वजह से यह हल्का और कॉम्पैक्ट है। इसमें 7-स्पीड ट्रांस्मिशन मिलता है, जिसके चलते इसकी स्पीड को बदला जा सकता है। इसमें सीटपोस्ट इंटिग्रेटेड बैटरी पैक मिलता है, जो मॉडल को 130 किलोमीटर की रेंज निकालने में मदद करता है। Fiido X मॉडल में हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Fiido, Fiido X, Electric Bike, Electric Bicycle
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.