• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च होगी Fiido X 2022 ई बाइक, फोल्डेबल डिजाइन है खासियत

एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च होगी Fiido X 2022 ई-बाइक, फोल्डेबल डिजाइन है खासियत

Fiido X के मौजूदा मूल वर्जन के 350W मॉडल को विभिन्न बाजारों में $1,799 से $1,999 के बीच बेचा जाता है। देखना होगा कि कंपनी प्रतियोगिता के चलते नए अपग्रेड वर्जन को समान कीमत में लॉन्च करेगी, या कीमत को थोड़ा बढ़ाया जाएगा।

एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च होगी Fiido X 2022 ई-बाइक, फोल्डेबल डिजाइन है खासियत

Fiido X की मौजूदा सीरीज में एक Lite वर्जन भी आता है

ख़ास बातें
  • अपकमिंग ई-बाइक बेहतर डिस्प्ले, हैंडलबार व नए जीरो-पावर मोड के साथ आएगी
  • Fiido X के मौजूदा मॉडल की टॉप स्पीड 25km/h है
  • इसका एक Lite वेरिएंट भी आता है
विज्ञापन
Fiido X इलेक्ट्रिक बाइक का एक अपग्रेड वर्जन घोषित किया है, जो कथित तौर पर पहले की तुलना में कई सुधारों के साथ आती है। Fiido X (2022) ई-बाइक को अब बेहतर सेफ्टी फीचर्स और बिल्कुल नए जीरो-पावर मोड (PAS-0) के साथ लाया जाएगा। इसमें एक अपग्रेडेड डिस्प्ले भी मिलेगा। हैंडलबार को भी पहले से ज्यादा सुविधाजनक बनाया जाएगा।

Gizmochina के अनुसार, Fiido X इलेक्ट्रिक बाइक को कई सुधारों और कुछ नए फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि अपकमिंग ई-बाइक पहले से बेहतर डिस्प्ले, हैंडलबार और बिल्कुल नए जीरो-पावर मोड के साथ आएगी। कंपनी ने फिलहाल इस ई-बाइक के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा, यह इलेक्ट्रिक बाइक कब लॉन्च होगी और इसकी कीमत क्या होगी, इसके ऊपर भी फिलहाल पर्दा रखा गया है। 

Fiido X के मौजूदा मूल वर्जन के 350W मॉडल को विभिन्न बाजारों में $1,799 से $1,999 के बीच बेचा जाता है। देखना होगा कि कंपनी प्रतियोगिता के चलते नए अपग्रेड वर्जन को समान कीमत में लॉन्च करेगी, या कीमत को थोड़ा बढ़ाया जाएगा।

Fiido X के मौजूदा मॉडल की टॉप स्पीड 25km/h है। यह मॉडल मैग्नीशियम फ्रेम से लैस है, जिसकी वजह से यह हल्का और कॉम्पैक्ट है। इसमें 7-स्पीड ट्रांस्मिशन मिलता है, जिसके चलते इसकी स्पीड को बदला जा सकता है। इसमें सीटपोस्ट इंटिग्रेटेड बैटरी पैक मिलता है, जो मॉडल को 130 किलोमीटर की रेंज निकालने में मदद करता है। Fiido X मॉडल में हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलता है।

इसका एक Lite वेरिएंट भी आता है। दोनों में कई समानता हैं, लेकिन लाइट वेरिएंट की रेंज लगभग आधी (60 km) है। इसके अलावा, लाइट वर्जन में मैकेनिकल डिस्क ब्रेक मिलते हैं। दोनों वेरिएंट फोल्डिंग डिज़ाइन के साथ आते हैं।

Fiido की लाइनअप में कई इलेक्ट्रिक साइकल, इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक सी-स्कूटर शामिल हैं। चीन स्थित कंपनी अपने पैर ग्लोबल मार्केट में भी पसार रही है। हालांकि यह अपने प्रोडक्ट्स को भारत लाएगी या नहीं, इसे लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Bikes, Fiido X
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »