• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Comate ने लॉन्च की 150 Km रेंज वाली 2 इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत और फीचर्स

Comate ने लॉन्च की 150 Km रेंज वाली 2 इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत और फीचर्स

दोनों ई-बाइक्स ग्रे और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। Comate CT ई-बाइक की उपलब्धता अभी के लिए केवल यूरोप और अमेरिका तक सीमित है।

Comate ने लॉन्च की 150 Km रेंज वाली 2 इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत और फीचर्स

Comate CT सीरीज में दो इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की गई हैं

ख़ास बातें
  • CT Elite की कीमत 1,490 यूरो (करीब 1.33 लाख रुपये) है
  • CT Cruiser की कीमत 1,750 यूरो (करीब 1.56 लाख रुपये) है
  • यूरोपीय मॉडल की टॉप स्पीड 25 kmph, जबकि अमेरिकी वर्जन की 35 kmph है
विज्ञापन
ई-बाइक स्टार्टअप Comate ने CT ई-बाइक लॉन्च की है, जो 150 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। ई-बाइक को इस तरह डिजाइन करने की बात कही गई है, जो राइडर्स को सही राइडिंग पोजीशन प्रदान करते हुए आरामदायक अनुभव देता है। आम ई-बाइक के विपरीत इसके हैंडल को थोड़ा ऊंचा रखा गया है। कंपनी ने तो यह तक दावा कर दिया है कि Comate CT दुनिया की सबसे आरामदायर इलेक्ट्रिक साइकिल है।

Comate CT ई-बाइक को Indiegogo क्राउडफंडिंग कैंपेन पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि ई-बाइक के लिए फंडिंग टार्गेट से करीब दो गुना हो गई है। CT लाइनअप में दो मॉडल लॉन्च किए गए हैं, जिनमें Comate CT Elite और Comate CT Cruiser हैं। CT Elite की कीमत 1,490 यूरो (करीब 1.33 लाख रुपये) है, जबकि CT Cruiser की कीमत 1,750 यूरो (करीब 1.56 लाख रुपये) है। इस कीमत में भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मिल जाते हैं। हालांकि, लाइटवेट और मोबिलीटी के चलते इलेक्ट्रिक साइकिल शहरी आवागन के लिए ज्यादा बेहतर समझे जाते हैं।

दोनों ई-बाइक्स ग्रे और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। Comate CT ई-बाइक की उपलब्धता अभी के लिए केवल यूरोप और अमेरिका तक सीमित है। नई इलेक्ट्रिक साइकिल की पहली डिलीवरी अगस्त 2023 तक होने की उम्मीद है।

Comate CT ई-बाइक्स की खासियतों की बात करें, तो दोनों ई-बाइक्स में 250W इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 40Nm का टॉर्क पैदा करती हैं। यूरोपियन मॉडल्स की टॉप स्पीड 25km/h और यूएस वर्जन की 32km/h है। मॉडल चार सेकंड के भीतर टॉप स्पीड पर पहुंचने का दावा करते हैं। 

जैसा कि हमने शुरुआत में बताया, ई-बाइक्स की मैक्सिमम रेंज 150 किलोमीटर बताई गई है, जो इसमें मौजूद 360Wh बैटरी पैक की बदौलत आती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को पूरी तरह से रिचार्ज करने में लगभग तीन घंटे लगते हैं। 

CT Elite एंट्री लेवल, जबकि CT Cruiser पावरफुल मॉडल है। सीटी क्रूजर Suntour और RockShox सस्पेंशन से लैस आते हैं और बेस मॉडल की तुलना में इसमें कुछ एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें TFT डिस्प्ले मिलता है, जो राइडिंग से संबंधित सभी अहम जानकारियां दिखाता है। इनका वजन करीब 18 किलोग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी एक मोबाइल फोन ऐप मुहैया कराती है, जो ई-बाइक की कुछ जरूरी जानकारियां स्टोर करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »