ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए चमकदार रही फेस्टिव सेल्स, SUV की सबसे अधिक डिमांड

पिछले कुछ महीनों से SUV की डिमांड बढ़ रही है और फेस्टिव सीजन में भी इस सेगमेंट में बड़ी संख्या में बिक्री हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 20:09 IST
ख़ास बातें
  • Audi और Mercedes ने भी फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड बिक्री की है
  • नई कारों के लॉन्च, कंज्यूमर सेंटीमेंट मजबूत होने से डिमांड बढ़ी है
  • Hyundai की Exter SUV को कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं

कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स लगभग आठ प्रतिशत बढ़ी है

देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हुई 42 दिन की फेस्टिव सेल जोरदार रही है। इस वर्ष इस अवधि के दौरान व्हीकल्स की सेल्स ने रिकॉर्ड बनाया है। फेस्टिवल की अवधि प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के पहले दिन से शुरू होकर धनतेरस के 15 दिन बाद तक मानी जाती है। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के अनुसार, इस अवधि में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले कुछ महीनों से SUV की डिमांड बढ़ रही है और फेस्टिव सीजन में भी इस सेगमेंट में बड़ी संख्या में बिक्री हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में डिमांड में रिकवरी से टू-व्हीलर्स की सेल्स में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स लगभग आठ प्रतिशत बढ़ी है। इसके अलावा थ्री-व्हीलर्स की सेल्स में सबसे अधिक लगभग 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष जापान को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। इस मार्केट में पहले स्थान पर चीन और दूसरे पर अमेरिका है। 
Advertisement

प्रीमियम कारें बनाने वाली Audi और Mercedes ने भी फेस्टिव  सीजन में रिकॉर्ड सेल्स की है। नई कारों के लॉन्च, कंज्यूमर सेंटीमेंट मजबूत होने से डिमांड में तेजी आई है। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने दशहरा, धनतेरस और दिवाली पर कारों की रिकॉर्ड डिलीवरी की है। इससे कस्टमर्स के रिस्पॉन्स का संकेत मिल रहा है। मर्सिडीज को उम्मीद है कि इस वर्ष कंपनी की रिकॉर्ड सेल्स रहेगी। हालांकि, सप्लाई चेन में रुकावटों से मर्सिडीज के लिए चुनौती बरकरार रह सकती है। इससे कंपनी के SUV के प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है। मर्सिडीज को नए और अपडेटेड मॉडल्स के लॉन्च से बिक्री की रफ्तार बढ़ाने में सहायता मिली है। कंपनी के पास पेट्रोल और डीजल इंजन वाले मॉडल्स के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी हैं। 

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai की Exter SUV को कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। कंपनी को इसके लिए एक लाख से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। इसे लगभग चार महीने पहले लॉन्च किया गया था। ह्युंडई का इस वर्ष देश में छह लाख यूनिट की सेल्स का टारगेट है और इसे पूरा करने में Exter का बड़ा योगदान हो सकता है। Hyundai Exter का मुकाबला Tata Motors की Punch, Nissan की Magnite, Renault की Kiger और Maruti Suzuki की Fronx से है। 
Advertisement
  

  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  2. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  4. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  5. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  6. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  7. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  8. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  9. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  10. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.