FASTag रिचार्ज करवाते समय मुंबई की महिला से 4.5 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

फर्जी कस्टमर केयर एजेंट ने महिला से अपने बैंक का मोबाइल ऐप खोलने के लिए कहा। जब महिला ने अपने बैंक को मोबाइल ऐप में लॉगइन किया तो महिला को मैसेज मिला कि उनका फास्टैग रिचार्ज हो गया है।

FASTag रिचार्ज करवाते समय मुंबई की महिला से 4.5 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

फर्जी कस्टमर केयर एजेंट ने महिला के बैंकिंग ऐप के जरिए की ठगी।

ख़ास बातें
  • फर्जी कस्टमर केयर एजेंट ने बैंक का मोबाइल ऐप खोलने के लिए कहा
  • कुछ समय बाद महिला ने अपने मोबाइल को चेक किया
  • उनके बैंक खाते में कई ट्रांजैक्शन हो चुके थे
विज्ञापन
FASTag रिचार्ज आजकल हमारी रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल हो गया है। जो लोग भी चार पहिया वाहन चलाते हैं, उनके लिए यह रिचार्ज जरूरी है। लेकिन मुंबई की एक महिला को फास्टैग रिचार्ज करवाना बहुत महंगा पड़ गया। महिला से ऑनलाइन फास्टैग रिचार्ज के समय लाखों रुपये की ठगी हो गई। 

महिला ऑनलाइन फास्टैग रिचार्ज करवाते समय ठगी का शिकार हो गई। ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों ने इस महिला के बैंक खाते से लगभग 7 लाख रुपये लूट लिए। पीड़िता ने इस फ्रॉड की शिकायत मुंबई पुलिस में की। TimesNow में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने इंटरनेट पर सर्च किया कि फास्टैग ऑनलाइन कैसे रिचार्ज करें (How to recharge fastag online)। यहां पर महिला को एक कस्टमर केयर नम्बर मिला। 

महिला ने उस नम्बर पर कॉल किया तो दूसरी तरफ से एक व्यक्ति ने फास्टैग रिचार्ज में महिला की मदद की। इस दौरान ठग ने महिला के फोन पर एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने के लिए कहा। क्लिक करने पर महिला ने पाया कि उसके फोन पर कस्टमर केयर ऐप अपने आप ही डाउनलोड हो गया। 

फर्जी कस्टमर केयर एजेंट ने महिला से अपने बैंक का मोबाइल ऐप खोलने के लिए कहा। जब महिला ने अपने बैंक को मोबाइल ऐप में लॉगइन किया तो महिला को मैसेज मिला कि उनका फास्टैग रिचार्ज हो गया है। लेकिन, फिर कुछ समय बाद जब महिला ने अपने मोबाइल को चेक किया तो उनके बैंक खाते में कई ट्रांजैक्शन हो चुके थे। महिला के खाते से करीबन 7 लाख रुपये गायब हो चुके थे। मोबाइल बैंकिंग ऐप पर यह रकम 4 ट्रांजैक्शन करके निकाली गई थी। 

महिला को लगा कि उनके साथ बड़ी ठगी हो गई है तो उसने मुंबई पुलिस में इस ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत दर्ज करवाई। बैंक की मदद से 2.5 लाख रुपये का एक ट्रांजैक्शन होने से रोक लिया गया। लेकिन बाकी की रकम उड़ाई जा चुकी थी। आप भी फास्टैग ऑनलाइन रिचार्ज करवाते या करते समय सतर्क और सावधान रहें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , FASTag, FASTag online fraud
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »