भारत के पड़ोसी देश नेपाल में Facebook, Instagram और YouTube पर बैन, जानें क्या है वजह

फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेपाल ने 4 सितंबर से प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 सितंबर 2025 07:57 IST
ख़ास बातें
  • नेपाल ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे ऐप्स पर बैन लगाया है।
  • टिकटॉक, वाइबर, विटक, निंबज और पोपो लाइव नेपाल में काम कर रहे हैं।
  • सोशल मीडिया पर बैन लगाने के बाद संचार करना काफी मुश्किल हो सकता है।

सोशल मीडिया संचार का मुख्य माध्यम है।

Photo Credit: Unsplash/Mariia Shalabaieva

फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेपाल ने 4 सितंबर से प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्लेटफॉर्म संचार एवं सूना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन कराने में असमर्थ रहे थे, इसलिए सरकार ने इन पर रोक लगा दी। मंत्रालय ने कंपनियों के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए 28 अगस्त से 7 दिनों का समय दिया था, लेकिन बुधवार रात समय खत्म होने तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, यूट्यूब, एक्स, रेडिट और लिंक्डइन समेत किसी भी प्लेटफॉर्म ने आवेदन जमा नहीं किया था। अब नेपाल में यूजर्स फेसबुक, वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

इन सोशल मीडिया साइट पर नहीं हुआ असर

नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर बैन लगाने के बाद भी कुछ प्लेटफॉर्म हैं जो आराम से काम कर रहे हैं। टिकटॉक, वाइबर, विटक, निंबज और पोपो लाइव को पहले ही रजिस्टर्ड के तौर पर लिस्टेड किया गया था। जबकि टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी जैसे प्लेटफॉर्म अभी भी अप्रूवल प्रक्रिया में हैं। वहीं मेटा के फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, अल्फाबेट का यूट्यूब, माइक्रोब्लॉगिंग साइट X, रेडिट और प्रोफेशनल साइट लिंक्डइन समेत कई प्लेटफॉर्म इस बैन का हिस्सा रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर तुरंत होंगे चालू

मंत्रालय ने नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को गुरुवार से रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने वाले प्लेटफॉर्म्स को बंद करने का निर्देश दिया था। हालांकि, सरकार ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन  पूरा करने वाले किसी भी प्लेटफॉर्म को उसी दिन चालू कर दिया जाएगा।

Advertisement

लाखों लोग होंगे प्रभावित

सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर इस तरह बैन लगाने के बाद संचार करना काफी मुश्किल हो सकता है, खासतौर पर विदेश में रहने वाले नेपाली अब अपने देश में इन माध्यमों से संचार नहीं कर पा रहे हैं। लाखों नेपाली पढ़ाई या रोजगार के लिए नेपाल से बार अन्य देशों में रहते हैं तो इस बैन का सीधा असर उनके घर परिवारों और दोस्तों के संचार पर पड़ेगा। Facebook ने हाल ही में नेपाल अपना मोनेटाइजेशन प्रोग्राम भी शुरू किया था। इस कदम से वीडियो, रील और स्टोरी के जरिए कमाई करने वाले क्रिएटर्स काफी प्रभावित होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Instagram, YouTube, LinkedIn, Nepal, Social Media Ban

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.