• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 53 करोड़ Facebook यूजर्स के फोन नंबर लीक, 6 लाख भारतीय यूजर्स की जानकारी भी खतरे में..

53 करोड़ Facebook यूजर्स के फोन नंबर लीक, 6 लाख भारतीय यूजर्स की जानकारी भी खतरे में..

Facebook Data Hack: एक सिक्योरिटी रिसर्चर Alon Gal ने पता लगाया है कि Facebook यूज़र्स के फोन नंबर को Telegram में बेचा जा रहा है।

53 करोड़ Facebook यूजर्स के फोन नंबर लीक, 6 लाख भारतीय यूजर्स की जानकारी भी खतरे में..

Facebook Data Hack:यूज़र्स के फोन नंबर को 20 डॉलर से लेकर 5,000 डॉलर में बेचा जा रहा है

ख़ास बातें
  • Facebook यूज़र्स के फोन नंबर का बड़ा डेटाबेस लीक हो गया है
  • डेटाबेस को टेलीग्राम के जरिए बेचा जा है
  • इस डेटाबेस में 6 लाख से अधिक भारतीय यूज़र्स का डेटा भी शामिल
विज्ञापन
Facebook यूज़र्स के फोन नंबर कथित तौर पर बेचे जा रहे हैं। एक रिपोर्ट का दावा है कि किसी ने फेसबुक यूज़र्स के फोन नंबर से भरे डेटाबेस को चुरा लिया है और डेटा को बेचने के लिए टेलीग्राम बॉट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका खुलासा करने वाले व्यक्ति का कहना है कि बॉट चलाने वाले व्यक्ति के पास 533 मिलियन यानी 53 करोड़ यूज़र्स की जानकारी है। इसमें 6 लाख से अधिक भारतीय यूज़र्स का डेटा भी शामिल है। इस डेटाबेस को बहुत पहले Facebook सिक्योरिटी में आई समस्या के दौरान कथित तौर पर निकाला गया था। फेसबुक ने फिर समस्या को 2019 में ठीक कर दिया था।

Motherboard (Vice) की रिपोर्ट है कि एक सिक्योरिटी रिसर्चर Alon Gal ने पता लगाया है कि Facebook यूज़र्स के फोन नंबर को Telegram में बेचा जा रहा है। बेचने वाले ने टेलीग्राम बॉट का इस्तेमाल किया है। इस डेटाबेस को फेसबुक में आई एक सिक्योरिटी समस्या के दौरान चुराया गया था, जिसे फेसबुक ने 2019 में ठीक कर दिया था। बता दें कि डेटाबेस में 6 लाख से अधिक भारतीय यूज़र्स की जानकारियां भी शामिल है। इसके अलावा और भी कई देश शामिल हैं, जिसकी पूरी लिस्ट ट्वीट के जरिए साझा की गई है
 
 

अब बात आती है कि टेलीग्राम बॉट का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। इसपर रिपोर्ट का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के पास किसी अन्य व्यक्ति की फेसबुक यूज़र आईडी है, तो वह उस व्यक्ति का फोन नंबर पा सकता है, और इसी के विपरीत यदि उसके पास उस व्यक्ति का फोन नंबर है, तो वह उसकी फेसबुक यूज़र आईडी पा सकता है। बॉट के जरिए एक जानकारी को अनलॉक करने के लिए एक क्रेडिट लगेगा, जिसके लिए व्यक्ति को 20 डॉलर कीमत देनी होगी, जो भारत में लगभग 1,450 रुपये होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, डेटा को थोक मात्रा में भी बेचा जा रहा है, जिसके लिए 10,000 क्रेडिट की कीमत 5,000 डॉलर यानी लगभग 3,65,000 रुपये है।

गैल ने कुछ स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। इनमें से एक से पता चलता है कि बॉट को 12 जनवरी, 2021 को एक्टिवेट किया गया था, लेकिन बेचा जा रहा डेटाबेस 2019 का है। हालांकि यह साफ हो जाता है कि यूज़र्स फेसबुक में अपना फोन नंबर लंबे समय तक नहीं बदलते। इससे यह भी साफ होता है कि फेसबुक टू-फेक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करने वाले यूज़र्स सहित अन्य सभी यूज़र्स के फोन नंबर ऐतिहासिक रूप से एकत्र करता आ रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  3. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  4. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  5. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  6. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  7. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  8. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  9. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  10. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »