Tesla Optimus: इंसानों की तरह दिखने वाला यह रोबोट डांस भी करता है, देखें वीडियो

Tesla सीईओ का कहना है कि मौजूदा ह्यूमनॉइड रोबोट [में] "दिमाग की कमी" है - और [ये] समस्याओं को अपने दम पर हल करने की क्षमता रखते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2022 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Optimus की कीमत 20,000 डॉलर (लगभग 16.33 लाख रुपये) से कम होने की उम्मीद
  • इसमें 2.3kWh क्षमता का बैटरी पैक शामिल है और इसका वजन 73 किलो है
  • फिलहाल प्रोटोटाइप स्टेज पर है Tesla Optimus रोबोट

इस नेक्स्ट जनरेशन Tesla बॉट को टेस्ला द्वारा विकसित टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है

Tesla के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने शुक्रवार को ह्यूमनॉइड रोबोट 'Optimus' का एक प्रोटोटाइप दुनिया के सामने रखा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग पर काम करने वाले इस रोबोट ने इवेंट में जबरदस्त एंट्री ली। इतना ही नहीं, ऑप्टिमस ने स्टेज में डांस भी किया। एलन का कहना है कि इस रोबोट को 20,000 डॉलर (लगभग 16,33,000 रुपये) से कम दाम में बेचा जा सकता है, जो Tesla Model Y इलेक्ट्रिक कार से एक तिहाई से भी कम दाम है।

Elon Musk ने AI Day के उपलक्ष्य पर एक इवेंट में Tesla का 'Optimus' ह्यूमनॉइड रोबोट को दिखाया। रोबोट इवेंट के दौरान स्टेज पर खुद चलकर आया और उसने डांस भी किया। इवेंट कैलिफोर्निया के पालो ऑल्टो में टेस्ला कार्यालय में आयोजित किया गया था। यह एक प्रोटोटाइप मॉडल है, जिसे टेस्ला ने फरवरी में विकसित किया था। 

इवेंट में कंपनी ने इस रोबोट के कई वीडियो क्लिप दिखाए, जिसमें यह  ह्यूमनॉइड रोबोट कैलिफोर्निया में Tesla के एक प्रोडक्शन स्टेशन पर पौधों को पानी देने, बक्से ले जाने और मेटल बार उठाने जैसे काम करता नजर आ रहा था।


समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, Tesla सीईओ का कहना है कि मौजूदा ह्यूमनॉइड रोबोट [में] "दिमाग की कमी" है - और [ये] समस्याओं को अपने दम पर हल करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने ऑप्टिमस को "बेहद सक्षम रोबोट" बताया। उन्होंने यह भी कहा कि टेस्ला इस रोबोट का लाखों में उत्पादन करने का लक्ष्य रखेगी। इसके अलावा, मस्क को उम्मीद है कि Optimus की कीमत 20,000 डॉलर (लगभग 16,33,000 रुपये) से कम होगी। एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में रोबोटिक्स प्रोफेसर हेनरी बेन अमोर (Henry Ben Amor) ने कहा कि बाजार में ह्यूमनॉइड रोबोट की कीमत 1 लाख डॉलर (करीब 82 लाख रुपये) के आसपास है, ऐसे में एलन मस्क का 20 हजार डॉलर का टार्गेट प्राइस अच्छा प्रस्ताव है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि मस्क और टेस्ला के प्रतिनिधियों ने माना कि टेस्ला द्वारा डिजाइन की गई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर उत्पादित, कम लागत वाले रोबोट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत काम किया जाना था, जो काम पर मनुष्यों की जगह लेने में सक्षम होंगे।
Advertisement

इस नेक्स्ट जनरेशन Tesla बॉट को टेस्ला द्वारा विकसित टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है, जिसमें एक 2.3kWh क्षमता का बैटरी पैक शामिल है। इसमें एक चिप सिस्टम और एक्यूएटर्स हैं, जो इसके हाथों और पैरों की मूवमेंट में मदद करता है। इसका वजन 73 किलोग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla, Tesla Optimus, Tesla optimus robot, Tesla Robot
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.