Elon Musk के इस हताशा भरे ट्वीट के बाद तीन भारतीय राज्यों ने दिया Tesla को ऑफर

एलन मस्क के ट्वीट के बाद से कई भारतीय राज्यों के मंत्रियों ने ट्विटर पर कंपनी को अपना कारखाना उनके राज्य में स्थापित करने का आमंत्रण दे दिया है।

Elon Musk के इस हताशा भरे ट्वीट के बाद तीन भारतीय राज्यों ने दिया Tesla को ऑफर

Tesla को भारत में इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है

ख़ास बातें
  • Elon Musk ने कहा इंपोर्ट ड्यूटी के चलते हो रही है लॉन्च में देरी
  • Tesla भारत सरकार से ड्यूटी कम करने को लेकर कर रही है बातचीत
  • तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पंजाब से आया टेस्ला के लिए न्यौता
विज्ञापन
कई भारतीय राजनेता और वीआईपी ट्विटर पर एलन मस्क (Elon Musk) का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। अब यदि आप सोच रहे हैं कि ऐसा क्यों, तो बता दें कि भारतीय राजनेता दुनिया के सबसे अमीर इंसान की इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल कंपनी Tesla को उनके शहर में अपना कारखाना स्थापित करने का न्यौता दे रहे हैं। दरअसल हाल ही में मस्क ने ट्वीट के जरिए बताया कि भारत में टेस्ला को सरकार की "चुनौतियों" का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी के स्थानीय लॉन्च में देरी हो रही है।

भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है, और इस बाज़ार में Tesla लंबे समय से अपनी इलेक्ट्रिक कार बेचने की तैयारी कर रही है। हालांकि कम आयात शुल्क (इंपोर्ट ड्यूटी) पर सरकार से बातचीत के प्रयासों के चलते लॉन्च में देरी हो रही है। बता दें, यह इंपोर्ट ड्यूटी 100 प्रतिशत तक हो सकती है।

पिछले हफ्ते संभावित लॉन्च की तारीख के बारे में पूछे जाने पर, मस्क ने ट्वीट किया कि उनकी कैलिफोर्निया स्थित कंपनी "अभी भी सरकार के साथ बहुत सारी चुनौतियों का सामना कर रही है।"

इस ट्वीट के बाद से कई भारतीय राज्यों के मंत्रियों ने ट्विटर पर कंपनी को अपना कारखाना उनके राज्य में स्थापित करने का आमंत्रण दे दिया है।

केटी रामाराव (KT Rama Rao) ने शुक्रवार को मस्क के जबाव में ट्वीट किया "हे एलन, मैं भारत में तेलंगाना राज्य का उद्योग और वाणिज्य मंत्री हूं," "हमारा राज्य सस्टेनेबिलिटी पहल में एक चैंपियन है और एक टॉप बिजनेस डेस्टिनेशन है।"

पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा कि देश के उनके राज्य में सबसे अच्छा बुनियादी ढांचा और "विज़न" है।

पंजाब में, सांसद और सेवानिवृत्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने ग्रीन जॉब्स और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए प्रतिबद्धता का वादा किया।

मस्क ने पिछले हफ्ते अपनी "चुनौतियों" वाली टिप्पणी के बाद से कई बार ट्वीट किया है, लेकिन अभी तक उनकी किसी भी भारतीय अपील का जवाब नहीं दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Elon Musk, Elon Musk tweets, Elon Musk Tesla
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  2. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  4. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  6. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  7. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  8. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  9. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  10. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »