पराग अग्रवाल को हटाकर Elon Musk खुद बनेंगे Twitter के अंतरिम सीईओ!

ट्विटर के वर्तमान सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) ने नवंबर में सीईओ का पद संभाला था। यह डील पूरी होने तक ट्विटर के सीईओ रह सकते हैं। CNBC  की रिपोर्ट से पता चला कि एलन मस्क ट्विटर के नए अंतरिम सीईओ बन सकते हैं।

पराग अग्रवाल को हटाकर Elon Musk खुद बनेंगे Twitter के अंतरिम सीईओ!

Photo Credit: Reuters

Elon Musk ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदा है

ख़ास बातें
  • Elon Musk ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter) को खरीदा है।
  • टेस्ला के शेयरों में 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
  • एलन मस्क टेस्ला, द बोरिंग कंपनी और SpaceX के हेड भी हैं।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदा है, यह डील 44 बिलियन डॉलर में पूरी हुई है। अब मस्क के सोशल मीडिया दिग्गज के अधिग्रहण करने के बाद ट्विटर के अस्थायी सीईओ बनने की संभावना है। इस मुद्दे से परिचित एक व्यक्ति ने गुरुवार को बताया कि मस्क इस डील से पैसा एकत्रित करने वाले हैं।

बीते दिन टेस्ला के शेयरों में 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि इंवेस्टर्स को लगता है कि ट्विटर के साथ मस्क का जुड़ना उन्हें दुनिया की सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक कार निर्माता बनने से अलग कर सकता है। वहीं अगर ट्विटर के शेयरों की बात करें तो इन्होंने लाभ अर्जित किया है 50.89 डॉलर से लगभग 4% ऊपर 54.20 डॉलर पर आए हैं, क्योंकि निवेशकों ने नई फंडिंग डील पूरा होने की अधिक संभावना पर ग्रोथ लगाई है।

ट्विटर के वर्तमान सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) ने नवंबर में सीईओ का पद संभाला था। यह डील पूरी होने तक ट्विटर के सीईओ रह सकते हैं। CNBC  की रिपोर्ट से पता चला कि एलन मस्क ट्विटर के नए अंतरिम सीईओ बन सकते हैं।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ-साथ टेस्ला इंक के सीईओ हैं और उसके अलावा दो अन्य कंपनी, द बोरिंग कंपनी और SpaceX के हेड भी हैं। एलन मस्क ट्विटर की अक्सर आलोचना करते आए हैं तो ऐसे में संभावना है कि वह खुद इसकी कमान संभालते हुए विशेष स्तर पर बदलाव करें। मस्क बीते माह से ट्विटर में बदलाव को लेकर सुझाव दे रहे हैं। बीते माह ट्विटर के साथ डील करने से पहले मस्क ने ट्विटर ब्लू प्रीमियम मेंबरशिप सर्विस में कीमत घटाने समेत कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया था।
 

ट्विटर इस्तेमाल पर लग सकता है चार्ज


कुछ दिनों पहले एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया था कि Twitter सामान्य यूजर्स के लिए हमेशा फ्री रहेगा, लेकिन कर्मशियल और सरकारी यूजर्स के लिए थोड़ा चार्ज लिया जा सकता है। मस्क ने ट्वीट में कहा कि 'कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा फ्री रहेगा, लेकिन कर्मशियल/सरकारी यूजर्स के लिए शायद थोड़ी सी फीस लग सकती है।' अब यह फीस कब लगाई जाएगी इसके बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Twitter CEO, Parag Agrawal
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »