• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • एलन मस्क ने डॉगकॉइन को लेकर फिर किया ट्विट, बिटकॉइन की कीमत भी हुई प्रभावित

एलन मस्क ने डॉगकॉइन को लेकर फिर किया ट्विट, बिटकॉइन की कीमत भी हुई प्रभावित

मस्क ने ट्विट के द्वारा कहा है कि वह डॉगकॉइन के डिवलेपर्स से इस बारे में बात कर रहे हैं कि सिस्टम लेनदेन दक्षता को कैसे बेहतर बनाया जाए।

एलन मस्क ने डॉगकॉइन को लेकर फिर किया ट्विट, बिटकॉइन की कीमत भी हुई प्रभावित

बड़ी संख्या में ट्विटर यूजर्स ने मस्क के इस बयान का स्वागत किया

ख़ास बातें
  • एलन मस्क के बयान के बाद बिटकॉइन की कीमत में आ गई थी गिरावट
  • मस्क की कंपनी टेस्ला अब वाहन खरीद के लिए बिटकॉइन नहीं करेगी स्वीकार
  • बयान के बाद डॉगकॉइन की वैल्यू में हुआ 20 प्रतिशत का सुधार
विज्ञापन
Elon Musk ने फिर से यह साबित कर दिया है कि वह डिजिटल करंसी मार्केट को केवल अपने ट्विट्स के द्वारा ही प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। पिछले दिनों मस्क ने कहा था कि अब उनकी विद्युत वाहन बनाने वाली कंपनी Tesla पर्यावरण संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए बिटकॉइन को पेमेंट के रूप में स्वीकार नहीं करेगी। अब मस्क ने ट्विट के द्वारा कहा है कि वह डॉगकॉइन के डिवलेपर्स से इस बारे में बात कर रहे हैं कि सिस्टम लेनदेन दक्षता को कैसे बेहतर बनाया जाए। दो अलग अलग बयानों के चलते अब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी ने दो महीने के निचले स्तर को छुआ है जबकि डॉगकॉइन 20 प्रतिशत तक उछल गया है। स्पेस एक्स सीईओ ने पिछले कुछ महीनों में डॉगकॉइन के सपोर्ट में कई बार ट्विट किया था मगर कभी बिटकॉइन के बारे में ऐसा कभी कुछ नहीं बोला था।  

अब एक हालिया ट्विट में मस्क ने टेस्ला को लेकर एक बयान दिया कि बिटकॉइन (भारत में कीमत) की माइनिंग और लेनदेन को लेकर फॉसिल फ्यूल का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए टेस्ला ने इस क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से वाहन खरीद को रोक दिया है।
एक दिन बाद उन्होंने फिर से ट्विट किया, "साफ तौर पर, मैं क्रिप्टो में विश्वास रखता हूं मगर फॉसिल फ्यूल (जीवाश्म ईंधन), खासकर कि कोयले के बढते इस्तेमाल का कारण नहीं बन सकता हूं।" इससे बिटकॉइन की वैल्यू नीचे आने लगी मगर फिर बाद में आकर यह स्थिर हो गयी।

अब उन्होंने कहा है कि वह डॉगकॉइन (भारत में कीमत) के डिवेलेपर्स के साथ काम कर रहे हैं ताकि सिस्टम की लेनदेन दक्षता तो बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस क्रिप्टोकरंसी में क्षमता है।

बड़ी संख्या में ट्विटर यूजर्स ने मस्क के इस बयान का स्वागत किया। एक यूजर ने कहा कि अब लोगों को यह लगने लगा है कि डॉगकोइन यहां रहने वाला है। वहीं एक अन्य यूजर ने मस्क के पुराने अभिकथन का हवाला दिया जब उन्होंने कहा था कि क्रिप्टो अब दुनिया की भावी मुद्रा होगी।
 

वहीं एक ट्विटर यूजर @JeffTutorials ने उनसे क्रिप्टो बाजारों के साथ छेड़खानी करने से रोकने को कहा। इस यूजर को अन्य कई यूजर्स का भी साथ मिला।
 

कई बार मस्क के ट्विट ने बिटकॉइन और डॉगकॉइन की कीमतों को प्रभावित किया है। फरवरी में मस्क के कई ट्विट्स ने डॉगकॉइन की कीमतों में भारी उछाल पैदा किए। वहीं मार्च में जब टेस्ला की ओर से बयान आया कि वह पेमेंट के रूप में बिटकॉइन को स्वीकार करेगी तो बिटकॉइन अपनी सबसे बड़ी छलांग के साथ $60,000 (लगभग 43 लाख रुपये) की कीमत पर पहुंच गया।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  6. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  8. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  9. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  10. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »