• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अब उड़ते प्लेन में चलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट! SpaceX ने साइन की इस एयरलाइन्स कंपनी के साथ डील

अब उड़ते प्लेन में चलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट! SpaceX ने साइन की इस एयरलाइन्स कंपनी के साथ डील

SpaceX ने यूएस फेडरेल कम्यूनिकेशंस कमिशन से एयरप्लेन में स्टारलिंक को ऑपरेट करने के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल मांगा है।

अब उड़ते प्लेन में चलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट!  SpaceX ने साइन की इस एयरलाइन्स कंपनी के साथ डील

कंपनी Starlink सैटेलाइट नेटवर्क की मदद से इन-फ्लाइट वायरलेस इंटरनेट उपलब्ध करवाएगी।

ख़ास बातें
  • 2019 से लेकर अब तक स्टारलिंक 2000 के करीब सैटेलाइट लॉन्च कर चुकी है
  • कंपनी ने बताया कि इसने सेमी प्राइवेट जेट सर्विस JSX के साथ डील की है
  • इसके अंतर्गत 100 हवाई जहाजों में स्टारलिंक टर्मिनल लगाए जाएंगे
विज्ञापन
जल्द ही आपको फ्लाइट में भी वायरलेस इंटरनेट की सुविधा मिलने लगेगी। एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने एक एयरलाइन्स कंपनी के साथ डील साइन की है। जिसमें, कंपनी Starlink सैटेलाइट नेटवर्क की मदद से इन-फ्लाइट वायरलेस इंटरनेट उपलब्ध करवाएगी। कंपनी ने दूसरी सैटेलाइट फर्मों के साथ भी हाथ मिलाया है ताकि हवाई उड़ानों के दौरान यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जा सके। 

Tesla के मालिक Elon Musk की कंपनी SpaceX पिछले कई महीनों से एयरलाइन्स के साथ स्टारलिंक इन-फ्लाइट इंटरनेट सर्विसेज को लेकर बात कर रही थी। कंपनी का मकसद यूजर्स को ऐसे रिमोट एरिया में इंटरनेट सर्विसेज मुहैया करवाना है जहां पर, या तो इंटरनेट की पहुंच बहुत कम है, या फिर बिल्कुल भी नहीं है। 

कंपनी ने बताया कि इसने सेमी प्राइवेट जेट सर्विस JSX के साथ डील की है जिसमें 100 हवाई जहाजों में स्टारलिंक टर्मिनल लगाए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि इस साल के अंत तक स्टारलिंक नेटवर्क से जुडा पहला प्लेन उड़ान भरने के लिए तैयार होगा। JSX के प्रवक्ता ने इस डील की कीमत का खुलासा करने से इनकार कर दिया। 

2019 से लेकर अब तक स्टारलिंक 2000 के करीब सैटेलाइट लॉन्च कर चुकी है जो धरती के निचले ऑर्बिट में लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी भी यह नेटवर्क पूरा नहीं हो पाया है। कंपनी कई देशों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मुहैया करवाती है जिसके लिए यह यूजर्स से $110 (लगभग 8,400 रुपये) प्रति महीना का चार्ज लेती है। कनेक्शन के साथ में कंपनी $599 (लगभग 45,700 रुपये) का डिश देती है जिसके माध्यम से सैटेलाइट इंटरनेट रिसीव होता है। यह टर्मिनल डिश पिज्जा बॉक्स के साइज का होता है। 

SpaceX ने यूएस फेडरेल कम्यूनिकेशंस कमिशन से एयरप्लेन में स्टारलिंक को ऑपरेट करने के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल मांगा है। इससे पहले कंपनी ने गल्फस्ट्रीम जेट और मिलिट्री एयरक्राफ्ट पर इसकी टेस्टिंग की थी। जेट सर्विस कंपनी JSX ने कहा है कि JSX के हवाई जहाजों में कंपनी के ग्राहकों के लिए सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Starlink, Elon Musk
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »