SpaceX ने Starlink इंटरनेट के लिए स्पेस में छोड़े 53 और नए सैटेलाइट

SpaceX ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मई 2022 20:36 IST
ख़ास बातें
  • सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में Falcon 9 रॉकेट लेकर गया था
  • स्टारलिंक सैटेलाइट 550km की ऊंचाई पर धरती के ऑर्बिट में घूमते हैं
  • SpaceX ने 2021 में भारत में सर्विस को लॉन्च करने की योजना बनाई थी

Starlink स्पेस आधारित सिस्टम है जो एलन मस्क की कंपनी SpaceX सालों से तैयार करती आ रही है।

SpaceX ने Starlink इंटरनेट के लिए 53 और नए सैटेलाइट रॉकेट के माध्यम से धरती के ऑर्बिट में छोड़ दिए। कंपनी ने शुक्रवार को ये सैटेलाइट कैलिफॉर्निया से अंतरिक्ष में छोड़े हैं। सैटेलाइट्स को Falcon 9 रॉकेट लेकर गया था जिसने शाम 3 बजकर 7 मिनट पर वैंडनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से उड़ान भरी। कुछ मिनटों बाद ही फर्स्ट स्टेज पेसिफिक ऑशन में ड्रोनशिप पर लैंड हो गई और सेकंड स्टेज धरती के निचले ऑर्बिट में आगे बढ़ती रही। 

SpaceX ने कुछ समय बाद ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया है। Starlink स्पेस आधारित सिस्टम है जो एलन मस्क की कंपनी SpaceX सालों से तैयार करती आ रही है। इसका मकसद दुनिया के ऐसे हिस्सों तक इंटरनेट को पहुंचाना है जो कि अभी भी इंटरनेट की पहुंच के बाहर हैं।
Advertisement

कैलिफॉर्निया आधारित Hawthorne से स्पेस एक्स के सैकड़ों स्टारलिंक सैटेलाइट 550 किलोमीटर की ऊंचाई पर धरती के निचले ऑर्बिट में चक्कर लगाते हैं। कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि इसकी इंटरनेट सर्विस अब दुनिया के 32 और नए देशों में उपलब्ध होगी। स्पेस एक्स ने उसका एक नक्शा भी शेयर किया था कि सर्विस कौन से देशों में उपलब्ध होगी। इनमें देशों को अलग अलग हिस्सों में बांटा गया था जिनमें लिखा हुआ था- उपलब्ध है, वेट लिस्ट में हैं, और जल्द ही आने वाली है। 

यूरोप और अमेरिका के अधिकतर देश- 'उपलब्ध है' की लिस्ट में आते हैं। साउथ अमेरिका के कुछ देश वेटिंग लिस्ट में हैं, यानि अभी उन तक सर्विस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। नए देश जो इसमें शामिल हुए हैं उनमें अधिकतर में 'कमिंग सून' (Coming Soon) वाली कैटिगरी में आते हैं। इनमें अफ्रीका, साउथ अमेरिका और साउथ व साउथ ईस्ट एशिया शामिल है। 
Advertisement

Starlink की इंटरनेट सर्विस भारत समेत कई और देशों में आएगी। हालांकि, सर्विस को भारत में अभी तक कमर्शिअल लाइसेंस नहीं मिला है। स्पेस एक्स ने असल में 2021 में पूरी कवरेज के साथ भारत में सर्विस को लॉन्च करने की योजना बनाई थी। नए मैप में अभी तक उन देशों का नाम नहीं दिखाया गया है जहां पर सर्विस आने वाले समय में शुरू की जाने वाली है।  
Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Starlink, Starlink 53 new satellites, Elon Musk Space X

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.