Nokia स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD कथित तौर पर एक नए डिवाइस लैपटॉप पर काम कर रही है।
Photo Credit: HMD
Nokia T20 में 10.4 इंच की डिस्प्ले है।
Nokia स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD कथित तौर पर एक नए डिवाइस लैपटॉप पर काम कर रही है। हाल ही में X यूजर @smashx_60 ने एक नई लीक में दावा किया है कि HMD अपने पहले कंप्यूटर यानी कि एक 2-इन-1 क्रोमबुक पर काम कर रहा है, जिसका नाम HMD (Chrome)Book CS-1 Flip है या फिर HMD Book CS-1 Flip हो सकता है। फ्लिप नाम से पता चलता है कि 360 डिग्री हिंज और टचस्क्रीन हो सकती है। यह ASUS Chromebook Flip लाइनअप जैसा हो सकता है। आइए HMD के आगामी लैपटॉप के बारे में विस्तार से जानते हैं।
HMD ने पिछले कुछ वर्षों में बेसिक फीचर्स स्मार्टफोन से आगे बढ़कर एंड्रॉइड टैबलेट और एक्सेसरीज मार्केट में एंट्री की है। मगर कंपनी लैपटॉप पहली बार तैयार कर रही है। हालांकि, पहले भी Nokia लैपटॉप आए हैं जैसे कि प्योरबुक मॉडल, लेकिन उन्हें HMD ने तैयार नहीं किया था। इस बार कंपनी पीसी सेगमेंट में अपना ब्रांड लाने के लिए तैयार है। HMD के आगामी लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, लीक से पता चला है कि CS-1 फ्लिप एक इंटेल प्रोसेसर से लैस होगा। सबसे खास बात यह है कि, एंट्री लेवल के क्रोमबुक मीडियाटेक की कोम्पैनियो लाइन जैसे ARM बेस्ड चिप्स पर काम करते हैं।
फिलहाल HMD के आगामी लैपटॉप का डिस्प्ले का साइज, इंटेल चिप, रैम और स्टोरेज वेरिएंट से लेकर कीमत आदि के बारे में पता नहीं चला है। HMD इस लैपटॉप को किस यूजर बेस को टारगेट करने जा रहा है। बाजार में लॉन्च होने के बाद यह Acer, Asus, Lenovo और Samsung के डिवाइसेज से कड़ा मुकाबला करेगा।
अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। हालांकि, इस लीक में प्रोडक्ट का पूरा नाम आया है, जिससे शुरुआती अटकलों से काफी ज्यादा पता चल चुका है। अगर यह लैपटॉप सही में आता है तो नोकिया ब्रांडिंग से अलग होने के बाद HMD का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव हो सकता है। जल्द ही इस लैपटॉप के बारे में और भी जानकारी सामने आ सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!