क्या है Elon Musk का X Chat, जिसे बोला जा रहा है WhatsApp और Arattai किलर? यहां जानें सब कुछ

X Chat को एक ऐसे सिक्योर मैसेजिंग सिस्टम के रूप में पेश किया गया है जो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को फोकस करता है। इसका मतलब यह है कि भेजा गया मेसेज, मीडिया या फाइल सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही देख सकते हैं, लेकिन X नहीं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 नवंबर 2025 18:23 IST
ख़ास बातें
  • X Chat में सभी मेसेज, मीडिया और ग्रुप चैट अब एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं
  • यूजर मेसेज को एडिट, डिलीट और डिसएपियर कर सकते हैं
  • स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग, जीरो-ट्रैकिंग और बिना ऐड वाला इंटरफेस

Photo Credit: Reuters

Elon Musk धीरे-धीरे X को “everything app” में बदलने की तैयारी कर रहे हैं और उसी सफर का अगला बड़ा कदम है X Chat। एक नया, प्राइवेसी-फोकस्ड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जो X के अंदर ही चलता है। Musk लंबे समय से X पर सिक्योर मेसेजिंग के आइडिया को आगे बढ़ा रहे थे और अब उन्होंने एक पूरी नई कम्युनिकेशन लेयर पेश की है जिसमें एन्क्रिप्टेड चैट्स, ऑडियो/वीडियो कॉल्स और फाइल ट्रांसफर एक साथ मिलते हैं। X Chat को WhatsApp और Arattai जैसे ऐप्स के ऑप्शन के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन Musk का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म प्राइवेसी और डेटा कंट्रोल के मामले में काफी ज्यादा आगे जाता है।

X Chat क्या है और इसे खास क्या बनाता है?

X Chat को एक ऐसे सिक्योर मैसेजिंग सिस्टम के रूप में पेश किया गया है जो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को फोकस करता है। इसका मतलब यह है कि भेजा गया मेसेज, मीडिया या फाइल सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही देख सकते हैं, लेकिन X नहीं। दिलचस्प बात यह है कि X का कहना है कि अब ग्रुप मेसेजेस और शेयर की गई मीडिया भी एन्क्रिप्टेड रहेगी, जो पहले संभव नहीं था। कुछ लिमिटेशंस भी हैं, जैसे रिसीवर की जानकारी वाला मेटाडेटा एन्क्रिप्ट नहीं होता। हालांकि, फिर भी यह सिस्टम फिलहाल लोकप्रिय भारतीय ऐप Arattai से आगे है, जिसमें अभी E2E एन्क्रिप्शन उपलब्ध ही नहीं है।

मेसेज कंट्रोल: एडिट, डिलीट और डिसएपियरिंग चैट्स

X Chat पूरी बातचीत पर यूजर को काफी ज्यादा कंट्रोल देता है। प्लेटफॉर्म पर भेजे गए मेसेज को एडिट किया जा सकता है, डिलीट किया जा सकता है और चाहें तो “डिसएपियर” भी सेट किया जा सकता है। सबसे दिलचस्प बदलाव यह है कि मेसेज डिलीट करने पर WhatsApp की तरह “this message was deleted” जैसा कोई निशान नहीं रहता, मेसेज बस गायब हो जाता है। डिसएपियरिंग मेसेज का टाइमर सेट किया जा सकता है ताकि चैट खुद-ब-खुद हट जाए।

स्क्रीनशॉट ब्लॉक करने का ऑप्शन और अलर्ट

प्राइवेसी पर Musk का फोकस यहां भी साफ नजर आता है। X Chat में यूजर्स स्क्रीनशॉट ब्लॉक कर सकते हैं और अगर कोई आपके DM या ग्रुप चैट का स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करता है तो उसके लिए नोटिफिकेशन भी ऑन कर सकते हैं।
यह फीचर प्राइवेसी-सेंट्रिक ऐप Signal जैसा अनुभव देता है।

Advertisement

बिना ऐड, बिना ट्रैकिंग: पूरी तरह साफ-सुथरा अनुभव

X Chat में कोई विज्ञापन नहीं दिखेगा और प्लेटफॉर्म यूजर डेटा को ट्रैक नहीं करेगा। Musk ने दावा किया है कि X Chat का पूरा मॉडल “zero user tracking” पर आधारित है, जो उन यूजर्स के लिए खास है जिन्हें प्राइवेसी सबसे ज्यादा मायने रखती है। इसके साथ ही X Chat पुराने X DMs को भी एक जगह पर लेकर आता है, इससे आपका पूरा इनबॉक्स एक ही जगह पर दिखाई देता है। प्लेटफॉर्म जल्द ही वॉयस मेमो का भी सपोर्ट जोड़ेगा।

Advertisement

X Chat का उपयोग कैसे करें?

X Chat फिलहाल iOS और वेब पर उपलब्ध है। X के DMs सेक्शन में जाने पर यह फीचर दिखाई देता है। कंपनी ने बताया है कि इसका Android वर्जन भी जल्द ही रोलआउट होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, X Chat
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.