• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • तेलंगाना में इलेक्ट्रिक स्‍कूटर शोरूम में लगी भीषण आग, होटल भी चपेट में आया, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

तेलंगाना में इलेक्ट्रिक स्‍कूटर शोरूम में लगी भीषण आग, होटल भी चपेट में आया, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

माना जा रहा है कि सभी आठ लोगों की मौत धुएं में दम घुटने से हुई है।

तेलंगाना में इलेक्ट्रिक स्‍कूटर शोरूम में लगी भीषण आग, होटल भी चपेट में आया, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आग से बचने के लिए लोगों को होटल की खिड़कियों से बाहर कूदते हुए देखा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • जहां आग लगी, वहां इलेक्ट्रिक स्कूटर पार्क किए गए थे
  • अधिकारी बोले, हमें नहीं पता कि यह आग अधिक चार्जिंग के कारण शुरू हुई
  • फ‍िलहाल इस मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
तेलंगाना के सिकंदराबाद में कल देर रात एक इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में भीषण आग लग गई। आग बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर मौजूद एक होटल तक फैल गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में लगी और जल्द ही होटल रूबी प्राइड तक फैल गई, जहां कम से कम 25 गेस्‍ट रुके हुए थे। माना जा रहा है कि सभी आठ लोगों की मौत धुएं में दम घुटने से हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि फायर डिपार्टमेंट ने क्रेन में लगी सीढ़ियों की मदद से कई लोगों की जान बचाई। स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभ‍ियान में मदद की। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आग से बचने के लिए लोगों को होटल की खिड़कियों से बाहर कूदते हुए देखा जा सकता है।

हैदराबाद के पुलिस कमिश्‍नर सीवी आनंद ने कहा, होटल की चारों मंजिलों में लगभग 23 कमरे हैं। धुआं ऊपर की ओर उठते हुए सीढ़‍ियों के जरिए फैल गया। कुछ लोग जो पहली और दूसरी मंजिल पर सो रहे थे, घने धुएं की वजह से कॉरिडोर की ओर आए और दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और फ‍िलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। 

हैदराबाद की डेप्‍युटी कमिश्‍नर चंदना दीप्ति ने कहा कि जहां आग लगी, वहां इलेक्ट्रिक स्कूटर पार्क किए गए थे। हमें नहीं पता कि यह आग अधिक चार्जिंग के कारण शुरू हुई और फैल गई या कहीं और से इसकी शुरुआत हुई। फ‍िलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने पर इमारत में पानी के छिड़काव की व्यवस्था काम नहीं कर रही थी। इसकी भी अब जांच की जा रही है।
 

तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने घटना में मारे गए लोगों की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि आग के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीमों ने लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन धुएं के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई। हम जांच कर रहे हैं कि यह घटना कैसे हुई। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए प्रत्येक को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। राज्य सरकार ने भी पीड़ितों के परिवारों के लिए 3-3 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »