• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • एक बार चार्ज करके 1 हजार किलोमीटर चलाएं इलेक्ट्रिक कार, बस लगानी होगी ये बैटरी

एक बार चार्ज करके 1 हजार किलोमीटर चलाएं इलेक्ट्रिक कार, बस लगानी होगी ये बैटरी

चीनी कंपनी CATL जो कि इलेक्ट्रिक-कार बैटरी बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी के तौर पर मशहूर है उसने कहा कि, अगले साल नेक्स्ट जनरेशन के "Qilin" को बनाना शुरू कर देगी।

एक बार चार्ज करके 1 हजार किलोमीटर चलाएं इलेक्ट्रिक कार, बस लगानी होगी ये बैटरी

Photo Credit: Unsplash/Michael Fousert

ख़ास बातें
  • CATL की नई EV बैटरी सिंगल चार्ज में 1000km से ज्यादा रेंज दे सकती है।
  • Qilin बैटरी की एनर्जी डेंसिटी 255 वाट-घंटे प्रति किलोग्राम तक है।
  • नई EV बैटरी के आने से एनर्जी की बचत और पैसों की भारी बचत होगी।
विज्ञापन
चीनी ईवी बैटरी निर्माता कंपनी Contemporary Amperex Technology (CATL) ने एक नई इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को पेश किया है जो कि एक बार चार्ज होकर 1000 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान कर सकती है। अगर यह बैटरी इलेक्ट्रिक कारों में इस्तेमाल की जाती है तो इससे बहुत हद तक एनर्जी की बचत की जा सकती है और इलेक्ट्रिकार कारों को कम समय में ज्यादा दूरी तक लाना भी आसान हो जाएगा। आइए इस नई इलेक्ट्रिक कार बैटरी के बारे में जानते हैं।

चीनी कंपनी CATL जो कि इलेक्ट्रिक-कार बैटरी बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी के तौर पर मशहूर है उसने कहा कि, अगले साल नेक्स्ट जनरेशन के "Qilin" को बनाना शुरू कर देगी। CATL ने कहा कि बैटरी मौजूदा सेल के मुकाबले में ज्यादा तेज चार्ज होती है। यह ज्यादा सुरक्षित होने के साथ-साथ ज्यादा मजबूत भी है। फुजियान, निंगडे बेस्ड CATL ने कहा कि एक मिथिकल चीनी क्रिएचर के नाम पर Qilin बैटरी की एनर्जी डेंसिटी 255 वाट-घंटे प्रति किलोग्राम तक है।

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि "सीटीपी 3.0 बैटरी में इंटरनल क्रॉसबीम, लिक्विड-कूलिंग प्लेट और थर्मल पैड एक मल्टीफंक्शनल इलास्टिक इंटरलेयर में इंटीग्रेटेड किया गया है। इसमें इंटरलेयर के अंदर बिल्ट-इन माइक्रोन ब्रिज भी दिए गए हैं जो कि पूरी लाइफ में बैटरी की मजबूती में सुधार करते हुए सेल के अंदर के परिवर्तन को फ्लेक्सिबल तरीके से एडजेस्ट करते हैं। इंटीग्रेटेड एनर्जी यूनिट जो सेल और मल्टीडायमेंशनल इलास्टिक इंटरलेयर से तैयार हुआ है। ड्राइविंग डायरेक्शन एक ज्यादा स्टेबल लोड झेलने वाला स्ट्रक्चर बनाता है और इस प्रकार बैटरी पैक का शॉक और वाइब्रेशन रेसिस्टेंस बढ़ता है।"

कंपनी ने बताया कि वह चीन के चार शहरों में लिथियम-आयन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के प्रोडक्शन और अपग्रेड के साथ-साथ रिसर्च और निर्माण के लिए शेयरों के निजी प्लेसमेंट में 45 बिलियन युआन की फंडिंग प्राप्त की है। CATL ने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ व्यापार में घाटे से इस साल काफी व्यापार का सामना किया है। कंपनी की पहली तिमाही की नेट इनकम एक साल पहले के मुकाबले 24 प्रतिशत कम होकर 1.49 बिलियन युआन हुई। कंपनी ने 1.79 बिलियन युआन डेरिवेटिव देनदारी का नहीं बताया जो कि लिस्टेड होने के बाद का चार्ज है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Car Battery, EV Battery
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »