Cyber Fraud: महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन लूट लिए Rs. 11 लाख

साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि ठगी के बाद सीजा टीए ने इस मामले की शिकायत की। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2023 22:51 IST
ख़ास बातें
  • सेक्टर 34 के धवलगिरी अपार्टमेंट में रहने वाली सीजा टीए के साथ हुआ स्कैम
  • कॉलर ने खुद को टेलीफोन रेगुलेटरी ऑफ इंडिया (TRAI) का अधिकारी बताया
  • 2 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के बहाने किया डिजिटल अरेस्ट
साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों ने लोगों को स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से डरा दिया है। आए दिन देशभर से कोई न कोई बड़ा साइबर फ्रॉड का मामला रिपोर्ट होता है। अब, नोएडा से एक विचित्र और चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक महिला इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट के बहाने 8 घंटे तक बंधक बना लिया, और इसके बाद 11 लाख रुपये की ठगी की। महिला ने इसके खिलाफ क्राइम थाना पुलिस में शिकायत की है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा के साइबर पुलिस स्टेशन की एक इंस्पेक्टर का कहना है कि यह मामला 13 नवंबर का है, जब सेक्टर 34 के धवलगिरी अपार्टमेंट में रहने वाली सीजा टीए को एक फोन कॉल आया। कॉलर ने खुद को टेलीफोन रेगुलेटरी ऑफ इंडिया (TRAI) का अधिकारी बताया और कहा कि सीजा के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर एक सिम कार्ड खरीदा गया है, जिसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया है। इस सिम के जरिए 2 करोड़ रुपए निकाले गए हैं।

इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि कॉलर की बात सुनकर सीजा टीए गबरा गई और स्कैमर ने उसे जांच का हवाला देते हुए कॉल को स्काइप ट्रांसफर कर दिया। जांच अधिकारी बने साइबर ठग ने महिला इंजीनियर को स्काइप कॉल पर क्राइम ब्रांच और कस्टम के अधिकारी बनकर डरा धमकाया और 8 घंटे तक डिजिटल निगरानी करके उसे बंधक बनाए रखा। इसके बाद साइबर ठगों ने महिला इंजीनियर के खाते से 11 लाख 11000 रुपए ट्रांसफर कर लिए।

इस हैरान कर देने वाले साइबर फ्रॉड की घटना में अचंभित करने वाली बात यह है कि स्काइप पर महिला इंजीनियर को बैकग्राउंड में पुलिस स्टेशन भी दिखाया दे रहा था और साथ ही पुलिस भी नजर आ रही थी। महिला ने यह भी बताया कि डिजिटल अरेस्ट के दौरान किसी व्यक्ति को उसके मोबाइल फोन पर डाउनलोड ऐप से जुड़े रहने को कहा गया था, जिसके दौरान उसे डरा धमकाकर पैसे वसूले गए।
Advertisement

साइबर थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि ठगी के बाद सीजा टीए ने इस मामले की शिकायत की। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: online fraud, digital arrest, online scam, Digital Fraud
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.