आज है धनतेरस, Paytm, Google Pay और Jio से ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन गोल्ड की खरीदारी

Paytm ऐप के जरिए यूजर्स न्यूनतम 1 रुपये से लेकर अधिकतम 1 करोड़ रुपये तक गोल्ड खरीद सकते हैं।

आज है धनतेरस, Paytm, Google Pay और Jio से ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन गोल्ड की खरीदारी

Photo Credit: Pixels/Pixabay

ख़ास बातें
  • Paytm के जरिए यूजर्स 1 रुपये से लेकर 1 करोड़ तक गोल्ड खरीद सकते हैं।
  • Google Pay से 1 रुपये से लेकर अधिकतम 50 हजार रुपये तक सोना खरीद सकते हैं।
  • Jio फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड ने स्मार्टगोल्ड प्लान लॉन्च किया है।
विज्ञापन
आज धनतेरस है और आज के दिन अगर आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो डिजिटल दौर में नए तरीके से सोने में निवेश कर सकते हैं। इस धनतेरस ऑनलाइन गोल्ड खरीदारी करके स्मार्ट निवेश पर विचार करें। आप अपने फोन से ही Paytm, Google Pay और Jio जैसे कई अन्य ऐप्स के जरिए आसानी से गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं। यहां हम आपको ऑनलाइन गोल्ड खरीदारी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

हाल ही में दिवाली से पहले धनतेरस के मौके पर Jio फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड ने स्मार्टगोल्ड प्लान लॉन्च किया है। स्मार्टगोल्ड प्लान में डिजिटली गोल्ड की खरीद के साथ गोल्ड में किए गए निवेश को खरीदा जा सकता है। गोल्ड में किए गए निवेश से मिली स्मार्टगोल्ड यूनिट किसी भी वक्त कैश, गोल्ड के कॉइन या ज्वेलरी में बदला जा सकता है। आप सिर्फ 10 रुपये में भी सोना खरीद सकते हैं। 

आप निवेश के अमाउंट और गोल्ड के वजन के हिसाब से गोल्ड खरीद सकता है। हालांकि, फिजिकल गोल्ड की डिलीवरी 0.5 ग्राम और उससे ज्यादा की होल्डिंग पर ही होगी। ग्राहक ऐप पर सीधे गोल्ड के क्वाइन खरीद कर होम डिलिवरी की सुविधा का लाभ उठा सकता है। ग्राहक का गोल्ड सुरक्षित रखने के लिए इंवेस्ट के बाद स्मार्टगोल्ड में इंवेस्ट के बराबर 24 कैरेट का गोल्ड खरीदा जाएगा और उसे एक इंश्योर्ड वॉल्ट यानी तिजोरी में रखा जाएगा। 

Paytm Gold
Paytm ऐप के जरिए यूजर्स न्यूनतम 1 रुपये से लेकर अधिकतम 1 करोड़ रुपये तक गोल्ड खरीद सकते हैं।
सबसे पहले अपने फोन पर Paytm ऐप खोलना है।
उसके बाद सर्च बार में पेटीएम गोल्ड सर्च करना है और पेटीएम गोल्ड ऑप्शन पर टैप करना है
फिर आपको नीचे बाईं ओर एक ऑप्शन'बाय वन टाइम' नजर आएगा।
अब आपको रुपये में अमाउंट और ग्राम में वजन भरना है।
इसे भरने के बाद  “कंफर्म और प्रोसीड” पर टैप करना है।
अब पेमेंट के तरीके का चयन करना है और पेमेंट करना है और अब सोने की खरीदारी हो गई है।

Google Pay
Google Pay के इस्तेमाल से आप कम से कम 1 रुपये से लेकर अधिकतम 50 हजार रुपये तक खरीदारी कर सकते हैं।
अपने फोन पर Google Pay ऐप ओपन करना है।
अब सर्च बार में “गोल्ड लॉकर” सर्च करें और उस ऑप्शन पर टैप करें।
यहां आप अमाउंट तय करके गोल्ड खरीद सकते हैं।
अब आपको अमाउंट भरना है और टैप करना है।
यूपीआई के जरिए पेमेंट करके गोल्ड की खरीदारी पूरी कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »