• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 250 रुपये में आने वाले Jio के प्रीपेड प्लान, डेली 1.5GB तक डाटा और 28 दिनों तक वैधता

250 रुपये में आने वाले Jio के प्रीपेड प्लान, डेली 1.5GB तक डाटा और 28 दिनों तक वैधता

Jio के 249 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है जो कि 28GB होता है।

250 रुपये में आने वाले Jio के प्रीपेड प्लान, डेली 1.5GB तक डाटा और 28 दिनों तक वैधता

Photo Credit: Pexols/Kaboompics.com

Jio के 239 रुपये वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Jio के 249 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 239 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 209 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा दिया जाता है।
विज्ञापन
Jio देशभर में किफायती प्रीपेड प्लान की पेशकश करता है। अगर आप अपने लिए 250 रुपये में प्रीपेड प्लान खोज रहे हैं तो आप 250 रुपये में आने वाले जियो के प्रीपेड प्लान पर विचार कर सकते हैं। टेलीकॉम कंपनी 250 रुपये में डेली डाटा वाले तीन प्रीपेड प्लान प्रदान करती है, जिसमें 1GB, 2GB और 1.5GB डाटा दिया जाता है। आइए 250 रुपये में आने वाले प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Jio के 250 रुपये में आने वाले प्रीपेड प्लान


Jio का 249 रुपये वाला प्लान: Jio के 249 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है जो कि 28GB होता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 28 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग के मामले में इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जब हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म हो जाती है तो इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।

Jio का 239 रुपये वाला प्लान: Jio के 239 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 33GB बैठता है। वैधता के मामले में इस प्लान में 22 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह प्लान डेली 100 एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों के मामले में JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।

Jio का 209 रुपये वाला प्लान: Jio के 209 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 22GB बैठता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 22 दिनों तक चलता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों में JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »