• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Delhi Pollution : अब जेब पर भारी पड़ेगा प्रदूषण! दिल्‍ली में पार्किंग के लिए देने होंगे दोगुने पैसे

Delhi Pollution : अब जेब पर भारी पड़ेगा प्रदूषण! दिल्‍ली में पार्किंग के लिए देने होंगे दोगुने पैसे

Delhi Pollution : एनडीएमसी एरिया में कुल 91 पार्किंग साइट्स हैं। इनमें से 41 का मैनेजमेंट एनडीएमसी करती है।

Delhi Pollution : अब जेब पर भारी पड़ेगा प्रदूषण! दिल्‍ली में पार्किंग के लिए देने होंगे दोगुने पैसे

एनडीएमसी द्वारा मैनेज किए जाने वाले पार्किंग ए‍रिया पर पार्किंग शुल्क को 31 जनवरी 2024 तक दोगुना कर दिया गया है।

ख़ास बातें
  • दिल्‍ली में पार्किंग फीस दोगुुनी करने का फैसला
  • प्रदूषण के कारण लिया गया फैसला
  • एनडीएमसी एरिया के पार्किंग एरिया में देना होगा दोगुना शुल्‍क
विज्ञापन
Delhi Parking Fee Hike : दिल्‍ली में प्रदूषण के ‘खतरनाक' स्‍तर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बीते कुछ हफ्तों से राजधानी और आसपास के इलाकों का एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स (AQI) गंभीर और खराब श्रेणी में है। बारिश ने मौसम को कुछ साफ किया था, लेकिन दिवाली पर हुई आतिशबाजी ने हवा को फ‍िर प्रदूषित कर दिया। आने वाले दिनों में यह चुनौती बढ़ सकती है इसलिए सरकारी उपाय शुरू हो गए हैं। दिल्‍ली में लोग प्राइवेट वीकल्‍स का कम से कम इस्‍तेमाल करें, इसलिए NDMC ने अपने एरिया में पार्किंग शुल्‍क को दोगुना कर दिया है।  

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एनडीएमसी एरिया में कुल 91 पार्किंग साइट्स हैं। इनमें से 41 का मैनेजमेंट एनडीएमसी करती है। बाकी का रखरखाव अन्य एजेंसियों को ‘आउटसोर्स' किया गया है। राजपथ से एम्स के बीच पार्किंग स्थल NDMC एरिया में आते हैं। इनमें सरोजिनी नगर मार्केट, खान मार्केट, लोधी रोड, आईएनए और सफदरजंग शामिल हैं। इन जगहों पर गाड़ियों की आवाजाही भी ज्यादा रहती है।
 

अब एक ऑफ‍िशियल नोटिफ‍िकेशन में कहा गया है कि मौसमी हालात को देखते हुए एनडीएमसी द्वारा मैनेज किए जाने वाले पार्किंग ए‍रिया पर पार्किंग शुल्क को 31 जनवरी 2024 तक दोगुना कर दिया गया है। नोटिफ‍िकेशन में कहा गया है कि इस फैसले का मकसद लोगों को प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल करने के प्रति हतोत्साहित करना है।

यह भी कहा गया है कि प्रदूषण की स्थिति के कारण दिल्ली में लागू ‘ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान' (जीआरएपी) के चौथे चरण के अनुसार यह फैसला लिया गया है। पार्किंग फीस की बात करें, तो अभी एनडीएमसी के पार्किंग एरिया में 20 रुपये प्रति घंटा शुल्‍क लगता है। यह अधिकतम 100 रुपये प्र‍तिदिन है। टू वीलर के लिए 10 रुपये प्रति घंटा या रोजाना 50 रुपये देने होते हैं। यह शुल्‍क अब दोगुना हो जाएगा और लोगों की जेब पर असर डालेगा।   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »