ट्रैवल कर रहे हैं तो संभल जाइए! फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट के जरिए हुआ बड़ा स्कैम, जानें पूरा मामला

Delhi Police ने फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट के जरिए चल रहे साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 16:28 IST
ख़ास बातें
  • फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट से OTP और UPI के जरिए ठगी
  • Delhi Police ने साइबर फ्रॉड मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया
  • आरोपी के नंबर NCRP पर दर्ज कई शिकायतों से जुड़े पाए गए

Photo Credit: Pexels/ Sora Shimazaki

Delhi Police की Crime Branch ने एक फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइट के जरिए चल रहे साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को एक पॉपुलर होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म का कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव बताकर लोगों को ठग रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी OTP और UPI डिटेल्स हासिल कर अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन करता था। इस मामले की जांच एक ऐसे पीड़ित की शिकायत के बाद शुरू हुई, जो अमेरिका में रहता है और होटल बुकिंग के दौरान ठगी का शिकार हुआ।

Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित ने फर्जी प्लेटफॉर्म के जरिए होटल बुक करने की कोशिश की थी, जहां आरोपी ने खुद को कस्टमर सपोर्ट स्टाफ बताकर संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने OTP और UPI से जुड़ी डिटेल्स हासिल कर लीं, जिसके बाद पीड़ित के अकाउंट से 57,186 रुपये निकाल लिए गए। जांच में सामने आया कि स्कैम से ठगी गई रकम का इस्तेमाल आरोपी ने अपने ही क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में किया।

पुलिस की जांच के दौरान आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां से तीन मोबाइल फोन, एक फर्जी आधार कार्ड और डिजिटल सबूत बरामद किए गए। इनमें WhatsApp चैट्स भी शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल पीड़ितों को जाल में फंसाने के लिए किया जाता था। रिपोर्ट आगे बताती है कि DCP (क्राइम) आदित्य गौतम के मुताबिक, जब्त किए गए मोबाइल नंबर National Cybercrime Reporting Portal पर दर्ज कम से कम 29 अलग-अलग शिकायतों से जुड़े पाए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय प्रतोष कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के शेखपुरा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, वह 12वीं पास है और पिछले करीब छह सालों से साइबर फ्रॉड एक्टिविटी में शामिल था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया है कि वह कई मोबाइल फोन और फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल कर खुद को ऑनलाइन सर्विस प्लेटफॉर्म्स का अधिकृत प्रतिनिधि बताता था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी सोशल इंजीनियरिंग तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को बुकिंग कन्फर्मेशन या रिफंड के नाम पर कॉल करता था। बातचीत के दौरान वह पीड़ितों को OTP और UPI क्रेडेंशियल्स शेयर करने के लिए मना लेता था, जिसके बाद अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते थे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.