115 km रेंज वाली Decathlon Elops LD500E इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च, जानें कीमत

Decathlon Elops LD500E की कीमत €1,649 (लगभग करीब 1.32 लाख रुपये) है। इस कीमत में भारत में Ola S1 Pro, Bajaj Chetak Electric, TVS iQube, Ather 450 आदि इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे जाते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2022 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Decathlon Elops LD500E की कीमत €1,649 (लगभग करीब 1.32 लाख रुपये) है
  • भारत में Ola S1 Pro, Bajaj Chetak, TVS iQube आदि की कीमत भी इतनी है
  • इसके हैंडलबार पर एक LCD डिस्प्ले भी मिलता है

Decathlon Elops LD500E की कीमत €1,649 (लगभग करीब 1.32 लाख रुपये) है।

Decathlon ने Elops LD500E को लॉन्च किया है, जो एक इलेक्ट्रिक साइकिल है। यह इलेक्ट्रिक साइकिल सिंगल चार्ज में 115 km की रेंज देने का दावा करती है। इसमें दो साइज मिलते हैं, जिनमें S और M शामिल हैं। इसका वजन 23 किलोग्राम है और यह 6061 एल्युमीनियम फ्रेम के साथ बनी है। इसमें 250W क्षमता की मोटर मिलती है।

Decathlon Elops LD500E की कीमत €1,649 (लगभग करीब 1.32 लाख रुपये) है। इस कीमत में भारत में Ola S1 Pro, Bajaj Chetak Electric, TVS iQube, Ather 450 आदि इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे जाते हैं। हालांकि, इलेक्ट्रिक साइकिल में एक खासियत यह है कि इसमें पैडल्स भी मिलते हैं, जिसके जरिए आप इन साइकिल को पारंपरिक तरीके से भी चला सकते हैं, जो सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
Advertisement

इस इलेक्ट्रिक साइकिल में दो साइज मिलते हैं। 1.55 से 1.74 मीटर लंबे राइडर्स के लिए, एक लो फ्रेम मॉडल आता है, जिसमें S और M तक के साइज शामिल हैं। वहीं, 1.65 से 1.95 मीटर लंबे राइडर्स के लिए, M साइज में एक हाई-फ्रेम वेरिएंट उपलब्ध है।

डिकेथलॉन एलोप्स एलडी500ई इलेक्ट्रिक साइकिल शहर के साथ-साथ लंबी राइडिंग के लिए भी अच्छी साबित हो सकती है, क्योंकि कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 115 km तक रेंज दे सकती है। बाइक का फ्रेम 6061 एल्युमीनियम का बना है और इसका वजन 23 किलो है। इसके हैंडलबार पर एक LCD डिस्प्ले भी मिलता है, जो स्पीड और बैटरी स्टेटस जैसे जरूरी डिटेल्स दिखाता है। इसके अलावा, इसमें तीन पावर लेवल या वॉक असिस्टेंस मोड शामिल है, जिन्हें राइडर डिस्प्ले से ही चुन सकता है।
Advertisement

इलेक्ट्रिक साइकिल में 504Wh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे करीब 7 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। इसमें 250W क्षमता की मोटर मिलती है, जो 1×8 स्पीड ट्रांसमिशन और बॉटम ब्रैकेट और टॉर्क सेंसर से लैस हैष। यह मोटर 45 Nm तक की पावर जनरेट कर सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.