• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिल्ली में मात्र 11 लाख से सस्ते में DDA का घर पाने का मौका, लिमिटेड ऑफर ऐसे करें ऑनलाइन बुक पहले आओ पहले पाओ

दिल्ली में मात्र 11 लाख से सस्ते में DDA का घर पाने का मौका, लिमिटेड ऑफर ऐसे करें ऑनलाइन बुक पहले आओ पहले पाओ

दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी (DDA) ने अपनी 2022 की हाउसिंग स्कीम पेश कर दी है। इस स्कीम में नरेला सब सिटी में 8530 घरों को बिक्री के लिए रखा गया है।

दिल्ली में मात्र 11 लाख से सस्ते में DDA का घर पाने का मौका, लिमिटेड ऑफर ऐसे करें ऑनलाइन बुक पहले आओ पहले पाओ

Photo Credit: DDA

ख़ास बातें
  • डीडीए की इस बार नई इन्वेंट्री पूरी तरह से ऑनलाइन बुक हो रही है।
  • दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी DDA ने अपनी 2022 की हाउसिंग स्कीम पेश कर दी है।
  • DDA फ्लैट्स मात्र 11 लाख रुपये कम की शुरुआती कीमत में अपना बना सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी (DDA) ने अपनी 2022 की हाउसिंग स्कीम पेश कर दी है। इस स्कीम में नरेला सब सिटी में 8530 घरों को बिक्री के लिए रखा गया है। इस हाउसिंग स्कीम को 12 सितंबर को रजिस्ट्रेशन के लिए चालू किया गया था, इस दौरान लोगों को फर्स्ट कम फर्स्ट बेसिस के आधार पर आवेदन की अनुमति दी गई है। इस दौरान बिक्री के लिए फ्लैट्स आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी कि इकॉनमी वीकर सेक्शन (EWS) और कम आय वाला वर्ग यानी कि लो इनकम ग्रुप (LIG) कैटेगरी में रखा गया है।

डीडीए ने एक ट्वीट में कहा कि “आज से डीडीए 8500 फ्लैट लॉन्च करके नरेला सब-सिटी के विस्तार के लिए नए कदम उठा रहा है। यह ईडब्ल्यूएस और एलआईजी कैटेगरी के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अपना घर बनाने का मौका है। ऑनलाइन पेमेंट करके अपना फ्लैट तुरंत रिजर्व करें।”

आपको बता दें कि पहले डीडीए के फ्लैट लॉटरी सिस्टम से बुक किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार नई इन्वेंट्री पूरी तरह से ऑनलाइन बुक हो रही है। अगर आप ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में अपना घर बुक करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 10,000 रुपये देने होंगे। वहीं अगर आप एलआईजी कैटेगरी में घर बुक करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 15,000 रुपये देने होंगे। बुकिंग अमाउंट को बाद में ग्राहकों को उनके फ्लैटों की कुल लागत से काट लिया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति अपना अलॉटमेंट कैंसल करता है तो तो रजिस्ट्रेशन राशि वापस नहीं होगी। इसके साथ ही ग्राहक प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी मौजूदा आवास योजनाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।

इस दौरान कुल 8,530 DDA फ्लैट्स हैं, जिसमें 5,850 वन बैडरूम फ्लैट्स लोअर इनकम ग्रुप (LIG) के लिए नरेला G-7 में है। वहीं 2,880 फ्लैट्स इकोनमी वीकर सेक्शन कैटेगरी के लिए सेक्टर A1-A4 में पॉकेट 1A, 1B and 1C में हैं। आपको बता दें कि LIG फ्लैट्स 49.90 स्क्वाअर मीटर यानी कि (537.12 स्क्वाअर फीट में है। वहीं EWS फ्लैट्स 46.71-54.08 स्क्वाअर मीटर यानी कि 502.78-582.11 स्क्वाअर फीट में हैं। वहीं इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तह 2.67 लाख रुपये तक का लाभ भी लिया जा सकता है। EWS की कीमत 10.75 से 12.42 रुपये तक है। वहीं LIG की कीमत 22.80 रुपये तक है।  

ऑनलाइन कैसे करें आवेदन:


सबसे पहले आपको http://www.dda.gov.in या http://www.eservices.dda.org.in पर जाकर लॉगिन करना होगा।
उसके बाद आपको 'पहले आओ पहले पाओ आधार' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
फिर आपको फ्लैट का चयन करना होगा। आप जिस फ्लैट को चुनेंगे तो वह आधे घंटे के लिए ब्लॉक हो जाएगा।
जब आप बुकिंग अमाउंट जमा कर देंगे तो फ्लैट बुक हो जाएगा।
अगर आपने बुकिंग अमाउंट जमा नहीं किया तो वह दोबारा सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
जिन लोगों का फ्लैट बुक होगा तो उन्हें डीडीए की ओर से नोटिस मिलेगा।
आवेदक को फ्लैट की राशि जमा करने के लिए 3 माह का वक्त दिया जाएगा।
पैसा पूरा होने के बाद लोगों को उनके घर का पजेशन मिलेगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DDA Housing Scheme, How to Online Book flats, DD Flats
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »