"दिल दें, OTP नहीं", UP Police ने दी चेतावनी, ध्यान नहीं दिया तो बैंक अकाउंट होगा खाली!

साइबर पुलिस आजकल तेजी से बढ़ रहे स्कैम से युवाओं और जनता को सचेत करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जुलाई 2025 11:40 IST
ख़ास बातें
  • UP Police ने सोशल पोस्ट के जरिए युवाओं को OTP शेयर न करने से बचने को कहा
  • ऑनलाइन प्यार या दोस्ती के नाम पर OTP या बैंक डिटेल्स मांगना तेजी से बढ़ा
  • कई केसों में अकाउंट खाली हो चुके हैं

किसी अनजान व्यक्ति से मिले मैसेज, लिंक या OTP रिक्वेस्ट पर तुरंत अलर्ट हो जाएं

Photo Credit: X/ UP Police

फिल्म ‘Saiyaara' के थिएटर क्लिप्स आजकल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कहीं लोग इमोशनल हो रहे हैं, तो कहीं प्यार का इजहार हो रहा है, तो कई जगह बेहोश भी हो जा रहे हैं। इसी पर तंज कसने वाला UP Police का एक X पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है। यूपी पुलिस का कहना है कि असल बेहोशी तो लोगों को तब आएगी जब प्यार के नाम पर ‘I love you' के बाद OTP मांगा जाएगा और इसके बाद बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा।

UP Police ने अपने X पोस्ट में लिखा, "‘सैयारा' से ‘स्कैम ना हो जाये यारा'" आगे यह भी लिखा गया कि ‘सैयारा' देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं... लेकिन असली बेहोशी तब होगी, जब ‘I love you' के बाद ‘OTP भेजो प्लीज' आएगा
और अकाउंट का बैलेंस ₹0 दिखाएगा।"

दरअसल पुलिस आजकल तेजी से बढ़ रहे स्कैम से युवाओं और जनता को सचेत करने की कोशिश कर रही है। ऑनलाइन लव स्कैम और हनी ट्रैपिंग जैसे साइबर क्राइम पुलिस के लिए सरदर्दी बने हुए हैं। आज के डिजिटल युग में जहां रिश्ते अब चैट्स, इंस्टाग्राम डीएम और व्हाट्सऐप पर बनते-बिगड़ते हैं, वहीं ऐसे स्मार्ट फ्रॉडस्टर भी एक्टिव हैं, जो झूठे प्यार और फेक रोमांस के नाम पर लोगों को बड़े जाल में फंसा देते हैं।

Advertisement

क्या है यह लव साइबर क्राइम्स?

हनी ट्रैपिंग में फ्रॉड करने वाले अपने आपको आकर्षक प्रोफाइल, फेक फोटोज और इमोशनल कहानियों के जरिए टारगेट व्यक्ति के करीब लाते हैं। कुछ चैटिंग के बाद रिश्ते गहरे बनते हैं, भरोसा बढ़ता है और फिर धीरे-धीरे बात निजी जानकारी, फोटोज, वीडियो और फिर किसी फाइनेंशियल रिक्वेस्ट तक पहुंच जाती है। असली शॉक तब लगता है, जब “I miss you”, “I need help” या “OTP बता दो न प्लीज” जैसा कोई अनुरोध कर कर पीड़ित का सारा पैसा साफ कर दिया जाता है।

OTP ट्रैप: डिजिटल दौर का सबसे खतरनाक धोखा

कई लोग जब रिश्ते में या दोस्ती में आए प्रेसर के चलते OTP, पासवर्ड, बैंक डिटेल्स तक शेयर कर बैठते हैं, तब असली फ्रॉड शुरू होता है। स्कैमर्स यूजर के मोबाइल नंबर पर फेक लिंक भेज, किसी फर्जी अमाउंट, ईनाम या फिर इमरजेंसी का हवाला देते हुए एक OTP मांगते हैं। लोग भावुकता में या जल्दबाजी में OTP भेज देते हैं और अगले ही पल उनका अकाउंट खाली हो जाता है।

Advertisement

इससे कैसे बचें?

  • किसी अनजान व्यक्ति से मिले मैसेज, लिंक या OTP रिक्वेस्ट पर तुरंत अलर्ट हो जाएं।
  • अगर कोई लव या दोस्ती के बहाने बैंक डिटेल, UPI, पासवर्ड या OTP मांगे, तुरंत ब्लॉक करें।
  • डेटिंग ऐप्स, सोशल मीडिया या चैट पर रिश्ता बनाते वक्त सावधानी रखें।
  • फेक प्रोफाइल, अचानक इमोशनल ड्रामा, जल्दी से ऑनलाइन पैसों की डिमांड, ये सब खतरे की घंटी हैं।
  • डिजिटल फिजिकल मीटिंग या पर्सनल फोटो-वीडियो शेयर करने में जल्दीबाज़ी न करें।
  • कभी फाइनेंशियल डिटेल, निजी फोटोज़, घर का एड्रेस या सेंसिटिव जानकारी किसी से न शेयर करें।
  • ऑनलाइन दोस्ती या अफेयर में आने वाले हर लिंक या कॉल की जांच करें।
  • कई बार फर्जी Customer Care, Police Officer या बैंक कर्मचारी बनकर भी OTP मांगते हैं।

अगर शिकार हो गए हैं तो...

यदि आपके साथ इस तरह का साइबर फ्रॉड हो जाए, तो घबराएं नहीं, तुरंत 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जितनी जल्दी रिपोर्ट करेंगे, अकाउंट को रिकवर करने या पैसे बचाने के चांस उतने ज्यादा होंगे। अपनी सारी डिटेल, जैसे चैट स्क्रीनशॉट, कॉल हिस्ट्री, ट्रांजैक्शन डिटेल्स सब सुरक्षित रखें ताकि जांच में मदद मिल सके।

Advertisement

OTP स्कैम क्या है और ये कैसे होता है?

OTP स्कैम तब होता है जब ऑनलाइन प्यार/दोस्ती के नाम पर कोई फर्जी व्यक्ति, चैट या कॉल पर आपका वन टाइम पासवर्ड (OTP) या बैंक डिटेल मांगता है और उसे इस्तेमाल कर आपके खाते से पैसे निकाल लेता है।

हनी ट्रैपिंग साइबर क्राइम में क्या होता है?

हनी ट्रैपिंग में स्कैमर आकर्षक प्रोफाइल बनाकर फेक रिलेशनशिप शुरू करते हैं, भावनात्मक जुड़ाव के बाद निजी जानकारी या पैसे ऐंठ लेते हैं। ये आम तौर पर सोशल मीडिया, डेटिंग ऐप्स या व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर होता है।

Advertisement

OTP और पासवर्ड कब भी शेयर करना चाहिए?

कभी नहीं। OTP, पासवर्ड, बैंक डिटेल्स को ऑनलाइन दोस्त/लवर से कभी भी शेयर न करें। बैंक, पुलिस या किसी सरकारी संस्था के कर्मचारी भी OTP नहीं मांगते।

अगर कोई ऑनलाइन फ्रॉड या रोमांस स्कैम का शिकार बन गया तो क्या करें?

तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी रिपोर्ट करेंगे, रिकवरी के चांस बढ़ते हैं।

ऐसे ऑनलाइन लव या डेटिंग स्कैम से कैसे बचें?

फेक प्रोफाइल, जल्दी इमोशनल ड्रामा, जल्दी पैसे/OTP मांगना या निजी जानकारी मांगने वाले किसी भी व्यक्ति से सावधान रहें। निजी फोटोज, बैंक या UPI डिटेल्स, एड्रेस आदि किसी से भी शेयर न करें।

पुलिस या साइबर सेल ऐसे मामलों में क्या मदद करती है?

पुलिस/साइबर सेल पीड़ित की शिकायत लेकर इंवेस्टिगेशन शुरू करती है, ट्रांजैक्शन रोक सकती है और जरुरी डिटेल्स के साथ धोखाधड़ी करने वाले तक पहुंचने की कोशिश करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.