क्रिप्टोकरेंसी के गिरते बाजार में निवेश कहां तक सही?

shineyumbreon नाम के इस यूजर ने उन डिजिटल करेंसी की लिस्ट बनाई है जिन्होंने दोबारा से अपनी पीक वैल्यू को छुआ है।

क्रिप्टोकरेंसी के गिरते बाजार में निवेश कहां तक सही?

लिस्ट के मुताबिक टॉप 100 में से केवल 12 करंसी ऐसी रहीं जिन्होंने फिर से अपनी पीक वैल्यू को छुआ।

ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरंसी बाजार में 60 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा रही है
  • shineyumbreon नाम के Reddit यूजर ने बनाई है क्रिप्टोकरंसी की यह लिस्ट
  • यूजर ने बताया कि क्रिप्टोबाजार में निवेश से पहले शोध कार्य क्यों है जरूरी
विज्ञापन
क्रिप्टोकरंसी मार्केट हमेशा से ही अनिश्चित और अस्थिर रहती आ रही है। मगर अभी हाल ही में इस बाजार में आए भूचाल ने यह बात साबित कर दी है कि डिजिटल संपत्ति में निवेश करने से पहले अत्यधिक सतर्कता के साथ विचार करना आवश्यक है। जहां दूसरे लोग दोगुने मुनाफे की बात कर रहे हैं और इस निचले स्तर के बाजार में निवेश करने की सलाह दे रहे हैं ताकि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा लाभ लिया जा सके, वहीं एक रेडिट यूजर ने जनवरी 2018 से लेकर एक लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में दिखाया गया है कि टॉप 100 में से केवल 12 डिजिटल करेंसी ऐसी हैं जिन्होंने 2017 से लेकर अब तक अपने पुराने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर को छुआ है। यूजर ने निवेशकों को इस करेंसी के लंबे समय तक होल्ड करने के विचार से पहले शोध करने की सलाह दी है।

shineyumbreon नाम के इस यूजर ने उन डिजिटल करेंसी की लिस्ट बनाई है जिन्होंने दोबारा से अपनी पीक वैल्यू को छुआ है। इस लिस्ट में बिटकॉइन (भारत में कीमत), ईथर (भारत में कीमत), बाइनेंस कॉइन (भारत में कीमत) और डॉजकॉइन (भारत में कीमत) शामिल हैं। इस यूजर ने रेडिट पर अपनी पोस्ट में लिखा, बाकी क्रिप्टोकरंसी अपने पुराने पीक प्वॉइंट पर न तो पहुंच पाईं और न ही वो उस स्कोर के करीब तक ही आ सकीं। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो हर सिंगल प्रोजेक्ट में कम से कम 60 प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा रही है।

अपना स्वयं का उदाहरण देते हुए इस यूजर ने बताया कि वह भी उन लोगों में से जिसने 2017 में किसी और की सलाह पर भरोसा किया और उसने सभी कॉइन्स को होल्ड करके रखा। आगे इस यूजर ने कहा, "जब उसने देखा कि इस क्रैश के समय में भी कई लोग दूसरे निवेशकों को कॉइन होल्ड करने की सलाह दे रहे हैं तो उसने सोचा कि होल्डिंग का दूसरा पहलू भी लोगों को सामने लाया जाए।"

"यह केवल तभी काम करता है जब आप सही प्रोजेक्ट्स में होल्ड कर रहे हैं। 2017 में यदि आपने टॉप 100 क्रिप्टोकरंसी में एक को चुना होगा तो आपके पास केवल 10 प्रतिशत चांस था कि आपने किसी सही प्रोजेक्ट को चुना हो।" यूजर ने कहा कि क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने वाले लोगों को गहन शोध करने की जरूरत है और उसके बाद ही सही कॉइन का चुनाव करें ताकि आने वाले समय में उसको होल्ड करने का मार्केट लाभ मिल सके।

इस पोस्ट 93 प्रतिशत तक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और इस पर 100 से भी अधिक कमेंट आए। ज्यादातर यूजर्स ने कहा कि जिस क्रिप्टोकरंसी को वह होल्ड कर रहे हैं वह उस लिस्ट में शामिल है जो shineyumbreon ने बनाई है।ellersh7623 नाम के एक यूजर ने कहा, "यह बहुत ही उम्दा पोस्ट है। होल्ड करने की रणनीति केवल कुछ गंभीर क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स पर ही काम करती है।" RamHead04 नामक एक यूजर ने लिखा, "मैं इस लिस्ट को अगले बुल रन के लिए सुरक्षित करूंगा। यह क्रिप्टोकरंसी के टॉप पर टंगी हुई होनी चाहिए।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: crypto currencies, Crypto Currency, crypto coins
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »