क्रिप्टो एक्सचेंज Binance की मदद से दिल्ली पुलिस ने पकड़ा रिन्यूएबल एनर्जी फ्रॉड

एक जाली फर्म M/s Goldcoat Solar ने यह झूठा दावा किया था कि उसे मिनिस्ट्री ऑफ पावर से सोलर पावर की कैपेसिटी को बढ़ाने के राइट्स मिले हैं

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 23:15 IST
ख़ास बातें
  • इसमे लगभग एक लाख USDT (लगभग 84 लाख रुपये) की क्रिप्टोकरेंसी जब्त हुई है
  • यह फ्रॉड रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट की आड़ में किया गया था
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं

इस मामले में अपराधियों ने ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में कन्वर्ट किया था

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance को हाल ही में देश में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) से अप्रूवल मिला है। क्रिप्टो से जुड़े अपराधों की जांच में Binance कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है। हाल ही में इस एक्सचेंज ने दिल्ली पुलिस की रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े फ्रॉड के मामले की जांच में मदद की है।  

इस जांच के तहत लगभग एक लाख USDT (लगभग 84 लाख रुपये) की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की गई है। Binance ने एक स्टेटमेंट में बताया कि उसने जांचकर्ताओं की उस फंड का पता लगाने में मदद की है जिसे अपराधियों ने क्रिप्टोकरेंसी में कन्वर्ट किया था। एक जाली फर्म M/s Goldcoat Solar ने यह झूठा दावा किया था कि उसे मिनिस्ट्री ऑफ पावर से सोलर पावर की कैपेसिटी को बढ़ाने के राइट्स मिले हैं। इस फर्म ने बहुत से लोगों को यह झांसा दिया था कि वह इसमें इनवेस्टमेंट कर अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं। पुलिस की जांच में पाया गया कि ठगी की इस रकम का एक हिस्सा क्रिप्टोकरेंसी में कन्वर्ट किया गया था। 
Advertisement

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच में सहयोग के लिए Binance से संपर्क किया था। हाल ही में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने 4.75 करोड़ डॉलर (लगभग 400 करोड़ रुपये) का Fiewin गेमिंग स्कैम पकड़ा था।  Binance ने दावा किया था कि उसकी इंटेलिजेंस डिविजन ने इस गेमिंग स्कैम का खुलासा करने में काफी मदद की थी। ED ने Fiewin गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी संदिग्थ ट्रांजैक्शंस पकड़ने के बाद इसे फ्रॉड करार दिया था। Binance ने बताया था कि वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई में पब्लिक-प्राइवेट भागीदारी से देश के तेजी से उभरते क्रिप्टो सेगमेंट में उसका योगदान बढ़ सकता है। ED ने अपनी जांच में कहा था कि Fiewin एक वैध ऐप की आड़ में ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग की पेशकश कर रही है और यूजर्स के साथ कथित तौर पर फ्रॉड कर रही है। 

ED ने अगस्त में Fiewin से जुड़े चार एग्जिक्यूटिव्स को कथित तौर पर यूजर्स से 4.75 करोड़ डॉलर (लगभग 400 करोड़ रुपये) के स्कैम में गिरफ्तार किया था। इस रकम की क्रिप्टोकरेंसी एसेट्स और डिजिटल वॉलेट्स के जरिए लॉन्ड्रिंग की गई थी। Binance ने बताया था कि उसकी इंटेलिजेंस यूनिट ने इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई थी जिससे इस फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करने और फंड्स का पता लगाने में आसानी हुई थी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.