COVID-19 Update: Google जल्द दिखाएगा नजदीकी वैक्सीन सेंटर, खाली ऑक्सीजन बेड और बहुत कुछ

पिछले वर्ष गूगल ने इसी तरह यूजर्स की मदद के लिए निकट के टेस्टिंग सेंटर खोजने के लिए अपडेट दिया था। हाल ही में गूगल ने होमपेज पर डूडल में COVID-19 वैक्सीनेशन को प्रोत्साहन दिया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 मई 2021 19:16 IST
ख़ास बातें
  • गूगल सर्च में कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी के लिए की गई नई अपडेट
  • अब गूगल मैप्स पर देख सकते हैं उपलब्ध बेड और ऑक्सीजन आदि संसाधन
  • फेसबुक और व्हाट्सएप में भी कई ग्रुप कर रहे लोगों की मदद

साल 2020 में Google ने इसी तरह यूजर्स की मदद के लिए टेस्टिंग सेंटर खोजने का फीचर शुरू किया था

Google ने सोमवार को एक अपडेट जारी करते हुए कहा है कि भारत में 'गूगल सर्च' में एक नई अपडेट दी गई है जिससे लोगों को COVID-19 वैक्सीन और इसके पंजीकरण से संबंधित जानकारी मिलेगी। यूएस आधारित यह कंपनी गूगल मैप्स में भी नई फीचर का टेस्ट कर रही है। जिससे कि देश में यूजर्स को कोविड से संबंधित जानकारी जैसे कि हॉस्पिटल, बेड और मेडीकल ऑक्सीजन की जानकारी भी मिल सकेगी। कंपनी ने यह भी कहा कि हम गिव इंडिया, चैरिटीज ऐड फाउंडेशन इंडिया, गूंज और यूनाइटेड वे ऑफ मुम्बई रेज फंड्स जैसे एनजीओ की भी मदद कर रहे हैं।

Google Search में की गई यह अपडेट कोरोना हालातों को देखते हुए अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है जो कि भारत को COVID-19 से लड़ने में मदद करेगी। जब यूजर गूगल सर्च पर वैक्सीन के बारे में प्रश्न करेगा तो यह पंजीकरण के साथ ही वैक्सीन सेफ्टी, उसका प्रभाव, साइड इफेक्ट आदि के बारे में भी बताएगा। गूगल ने सरकार के CoWIN पोर्टल का भी एक लिंक यहां पर दिया है जहां से यूजर वैक्सीन के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
Advertisement
 
वैक्सीन पर नई अपडेट की बात करें तो गूगल सर्च में Prevention and Treatment टैब दिया गया है जो कि इसके बचाव, स्वयं देखभाल और इलाज के बारे में भी जानकारी देता है। ये जानकारी अधिकृत मेडिकल सोर्स और परिवार कल्याण व स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ली गई है।

पिछले वर्ष गूगल ने इसी तरह यूजर्स की मदद के लिए निकट के टेस्टिंग सेंटर खोजने के लिए अपडेट दिया था। हाल ही में गूगल ने होमपेज पर डूडल में COVID-19 वैक्सीनेशन को प्रोत्साहन दिया था।
Advertisement

इतना ही नहीं, गूगल ने यू-ट्यूब पर एक प्लेलिस्ट भी बनाई है जो कि वैक्सीन के बारे में विश्वसनीय जानकारी, कोरोना की रोकथाम और वायरस के बारे में एक्सपर्ट की राय भी बताती है। YouTube India channel के द्वारा इस प्लेलिस्ट को देखा जा सकता है।

राष्ट्रभर में गूगल सर्च और गूगल मैप्स पर 23000 हजार वैक्सीनेशन सेंटर की लोकेशन भी डाली गई है। यह जानकारी परिवार कल्याण व स्वास्थ्य मंत्रालय के पास भी इंग्लिश और 8 अन्य भारतीय भाषाओं में मौजूद है। अब तक गूगल देश में केवल 2500 टेस्टिंग सेंटर की जानकारी दिखा रही थी।
Advertisement

चूंकि भारतीय अब कोविड-19 के बारे में जानकारी सर्च करते रहते हैं तो इसके लिए गूगल Q&A function का प्रयोग करते हुए एक नई फीचर भी टेस्ट कर रही है। यह फीचर यूजर्स के साथ संबंधित लोकेशन में बेड उपलब्धता और मेडीकल ऑक्सीनज की जानकारी शेयर करेगी। हालांकि कंपनी का कहना है कि यह जानकारी यूजर्स के द्वारा बताई गई जानकारी पर ही आधारित होगी और इसके बारे में अधिकारिक पुष्टि करने की आवश्यकता होगी।
Advertisement

वहीं पर ट्विटर ने भी कुछ ऐसी फीचर रोल करना शुरू कर दी हैं जो कि दूसरे यूजर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उचित संसाधन ढूंढने में लोगों की मदद करेगी। फेसबुक और व्हाट्सएप में भी कई ग्रुप हैं जो कि हॉस्पिटल, बेड, प्लाज्मा डोनर आदि संसाधन ढूंढने में लोगों की मदद कर रहे हैं।

Google ने वैक्सीन कैंपेन में ‘Get the Facts' के अन्तर्गत कुछ महत्वपूर्ण बचाव संदेश भी दिखाना शुरू किए हैं। ये संदेश कंपनी की ऐप और सेवाओं में गूगल के होमपेज, डूडल और रिमाइंडर्स में दिखते हैं।
Advertisement
इसके अतिरिक्त गूगल ने कहा है कि हम एक अंतर्दान कैंपेन चला रहे हैं ताकि एनजीओ जैसे कि गिव इंडिया, चैरिटीज ऐड फाउंडेशन इंडिया, गूंज और यूनाइटेड वे ऑफ मुम्बई रेज फंड्स आदि के लिए फंड जुटाया जा सके। कंपनी ने दावा किया है कि अब तक इस कैंपेन के जरिये 33 करोड़ रुपये (4.6 मिलियन डॉलर) जुटाए जा चुके हैं।

Google Pay यूजर्स को भी एक COVID Aid कैंपेन दिया गया है जिससे लोग वहां पर दान कर सकते हैं और उन एनजीओ की मदद कर सकते हैं जो कि जरूरतमंद लोगों के लिए काम कर रहे हैं।  
कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "चूंकि भारत इस त्रासदीपूर्ण लहर का सामना कर रहा है, इसके लिए हम स्वार्थरहित लोगों और प्रतिबद्ध संस्थाओं की मदद के लिए आगे आते रहेंगे।"

कोरोना की मौजूदा लहर ने भारत को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसमें 3,66,000 नए केस और 3,754 मौतें केवल अकेले सोमवार के दिन सामने आई हैं। पिछले सप्ताह ही सरकार ने कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान को आगे बढाते हुए 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीका देने की घोषणा की थी। हालांकि लोग वैक्सीन के स्टॉक की कमी के चलते इसके लिए अप्वॉइंटमेंट बुक नहीं करवा पा रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: google new feature
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.