• होम
  • google
  • ख़बरें
  • COVID 19 टेस्टिंग सेंटर ढूंढने में मदद करेगा Google का नया फीचर, यूं करें इस्तेमाल

COVID-19 टेस्टिंग सेंटर ढूंढने में मदद करेगा Google का नया फीचर, यूं करें इस्तेमाल

गूगल ने एक ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की कि कंपनी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और MyGov के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि यूज़र्स को ऑथराइज़्ड टेस्टिंग लैब की जानकारी प्रदान की जा सके।

COVID-19 टेस्टिंग सेंटर ढूंढने में मदद करेगा Google का नया फीचर, यूं करें इस्तेमाल

Google Search, Google Maps और Google Assistant पर जुड़ा नया फीचर

ख़ास बातें
  • Android और iOS दोनों ही यूज़र्स के लिए उपलब्ध है गूगल का नया फीचर
  • नया "Testing" फीचर अंग्रेजी के अलावा 8 भाषाओं को करता है सपोर्ट
  • 700 से भी ज्यादा टेस्टिंग लैब्स को गूगल ने किया इंटीग्रेट
विज्ञापन
Google पर COVID-19 टेस्टिंग सेंटर ढूंढना अब और भी आसान हो गया है। दरअसल, इस सर्च इंजन कंपनी ने एक नए फीचर का ऐलान किया है, जिसे Google Search, Google Assistant, और Google Maps पर जोड़ा गया है। इस फीचर की मदद से यूज़र अपने नजदीकी अधिकृत कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर से संबंधित जानकारी हासिल कर सकेंगे। यह नया फीचर अंग्रेजी और आठ अन्य भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें हिंदी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी और गुजराती भाषाएं शामिल हैं। Gadgets 360 ने भी स्वतंत्र रूप से कोविड-19 के इस नए फीचर की उपलब्धता को विभिन्न गूगल ऐप्स पर पाया है। इस फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर रोलआउट किया गया है।
 

How does the COVID-19 feature work on these Google Apps?

अपने नजदीकी ऑथराइज़्ड कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए आपको बस गूगल ऐप्स पर "coronavirus testing," "COVID 19 testing," या "covid testing" लिखकर गूगल सर्च करना है।

Google Assistant पर कोविड-19 सेंटर्स को सर्च करने पर यूज़र्स को सर्च रिजल्ट पेज़ में एक नया टैब जुड़ा दिखेगा "Testing"। इस टैब में आपको सभी नजदीकी टेस्टिंग लैब की प्रमुख जानकारी और उनकी सर्विस इस्तेमाल करने से पहले जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस टैब में नीचे आपको कोरोना वायरस से संबंधित लेटेस्ट खबरें व अपडेट्स भी मुहैया कराई जाएंगी।

Google Search और Google Maps पर भी आपको कुछ इसी तरह का रिजल्ट देखने को मिलेगा, हालांकि यहां कोई स्पेसिफिक टैब नहीं दी जाएगी। यहां आपको रेगुलर सर्च रिजल्ट में ही नजदीकी टेस्टिंग सेंटर की जानकारी हासिल होगी। गौर करने वाली बात यह है कि तीनों ही ऐप्स पर आप यह देख सकते हैं कि टेस्टिंग सेंटर प्राइवेट लैब है या फिर सरकार द्वारा चलाई जाने वाली संस्था।

इन सब के अलावा, सर्च रिजल्ट में आपको एक "learn more" का भी विकल्प मिलेगा, जहां यूज़र्स स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गूगल ने एक ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की कि कंपनी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और MyGov के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि यूज़र्स को ऑथराइज़्ड टेस्टिंग लैब की जानकारी प्रदान की जा सके। इस वक्त तक गूगल ने अपने गूगल सर्च, गूगल असिस्टेंट और गूगल मैप्स पर 300 से ज्यादा शहरों में 700 से भी ज्यादा टेस्टिंग लैब्स को अपने रिजल्ट में इंटीग्रेट किया है। वहीं, गूगल अथॉरिटी के साथ मिलकर देशभर के अन्य टेस्टिंग टैब को भी जोड़ने का काम कर रहा है।
 

अप्रैल में गूगल ने कोविड-19 अलर्ट कार्ड को गूगल असिस्टेंट स्नैपशॉट पर जोड़ा था, ताकि कोरोना वायरस महामारी से संबंधित जरूरी जानकारियां प्रदान की जा सके। इसके अलावा सरकार Aarogya Setu ऐप के द्वारा भी जानकारियां साझा करने का काम कर रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »