• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Rs 1 में 1 km चलेगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं

Rs 1 में 1 km चलेगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं

Corrit Hover की कीमत 74,999 रुपये होगी और शुरुआती ग्राहकों को यह 69,999 रुपये में मिलेगी। इसेग्राहक 1,100 रुपये में कंपनी की आधिकारिक वेबासाइट से प्री-बुक कर सकते हैं।

Rs 1 में 1 km चलेगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं

Corrit Hover इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 74,999 रुपये होगी

ख़ास बातें
  • Corrit ने युवा पीढ़ी के लिए पेश किया खास मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • सिंगल चार्ज में देगा 110 Km की रेंज और टॉप स्पीड होगी 25 kmph
  • कंपनी की वेबसाइट से कर सकते हैं 1,100 रुपये में प्री-बुक
विज्ञापन
इस समय भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मार्केट सबसे तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और इसका सीधा उदाहरण हाल के कुछ महीनों में एक के बाद एक नए स्टार्टअप की इस मार्केट में एंट्री है। एक नई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी Corrit Electric भी है, जिसने भारतीय युवाओं, खास तौर पर 12 से 18 साल उम्र के टीनेजर्स के लिए खास इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter in India) लॉन्च करने का फैसला लिया है। Corrit Electric इस महीने के आखिर में Hover नाम का एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है, जिसका डिज़ाइन युवा पीढ़ी को खासा भा सकता है। इसके अलावा, अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर (Upcoming electric scooter in India) का इस्तेमाल गोवा, जयपुर, या इस तरह के ट्रैवल प्लेस में घूमने-फिरने के लिए भी किया जा सकता है।

Corrit Electric ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Hover को जल्द लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चरणों में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें यह सबसे पहले दिल्ली में लॉन्च होगा और उसके बाद इसे मुंबई, बेंग्लुरु और पुणे जैसे शहरों में लॉन्च होगा। Corrit Hover की कीमत 74,999 रुपये होगी और शुरुआती ग्राहकों को यह 69,999 रुपये में मिलेगी। इसेग्राहक 1,100 रुपये में कंपनी की आधिकारिक वेबासाइट से प्री-बुक कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी डिलिवरी नवंबर से शुरू की जाएगी। स्कूटर को रेड, येलो, पिंक, पर्पल, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर पर फाइनेंस सुविधा के साथ-साथ लीज ऑप्शन भी मिलेगा।

Corrit Electric का कहना है कि का कहना है कि Hover को 12 से 18 वर्ष की आयु वाली युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, इसलिए इसकी एक खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा इस गोवा, जयपुर जैसे शहरों में पर्यटकों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत न पड़े, इसलिए इसकी टॉप स्पीड को सीमित रखा गया है। Hover की टॉप स्पीड 25kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) है।

Hover लगभग 250 किलोग्राम वजन आसानी से उठा सकता है। इसका एक आकर्षण इसके मोटे टायर भी हैं, जो ट्यूबलेस हैं और डिस्क ब्रेक से लैस आते हैं। इसमें डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलता है।   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter, Corrit Hover
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »