• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • गजब : फेक व्‍यूज के लिए खरीदे 4600 फोन्‍स, 4 महीनों में कमाए Rs 3.4 करोड़, पहुंचा जेल में

गजब : फेक व्‍यूज के लिए खरीदे 4600 फोन्‍स, 4 महीनों में कमाए Rs 3.4 करोड़, पहुंचा जेल में

Fake Views : वांग नाम के व्‍यक्ति को अवैध तरीके से बिजनेस ऑपरेशन चलाने के जुर्म में 13 महीनों की जेल की सजा हुई है।

गजब : फेक व्‍यूज के लिए खरीदे 4600 फोन्‍स, 4 महीनों में कमाए Rs 3.4 करोड़, पहुंचा जेल में

Photo Credit: SCMP/Ningbo Police Department

आरोप है कि लाइव-स्ट्रीम दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए वांग ने 4,600 फोन को खुद ऑपरेट करवाया।

ख़ास बातें
  • चीन में एक शख्‍स को हुई जेल
  • 4600 फोन खरीदकर जुटाए फेक लाइव-स्‍ट्रीम व्‍यूज
  • 13 महीनों तक काटनी होगी सजा
विज्ञापन
हर कंटेंट क्र‍िएटर और सोशल मीडिया इन्‍फ्लूएंसर चाहता है कि उसके वीडियो ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक पहुंचें। लेकिन चीन में एक व्‍यक्ति ने व्‍यूज के चक्‍कर में क्राइम कर दिया। आरोप है कि उसने लाइव स्‍ट्रीम पर ट्रैफ‍िक लाने के लिए हजारों फोन का इस्‍तेमाल किया, ताकि फेक व्‍यूअर्स जनरेट किए जा सकें। ऐसा करके उसने सिर्फ चार महीनों में 4.15 लाख डॉलर (लगभग 3.4 करोड़ रुपये) कमाए। वह शख्‍स अब जेल की सलाखों के पीछे है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के अनुसार, वांग नाम के व्‍यक्ति को अवैध तरीके से बिजनेस ऑपरेशन चलाने के जुर्म में 13 महीनों की जेल की सजा हुई है। उस पर 7,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। 

आरोप है कि लाइव-स्ट्रीम दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए वांग ने 4,600 फोन को खुद ऑपरेट करवाया और 4 महीने से भी कम वक्‍त में 4 लाख डॉलर से ज्‍यादा की कमाई की।  

रिपोर्ट के अनुसार, वांग ने 2022 के आखिर में अपना बिजनेस शुरू किया था। वांग को उसके एक दोस्‍त ने ‘ब्रशिंग' नाम की प्रैक्टिस के बारे में बताया। यह टर्म, फेक रियल टाइम एक्टिविटीज के लिए इस्‍तेमाल होता है, जिसके तहत व्‍यूअर्स काउंट से लेकर लाइक्‍स, कमेंट आदि के जरिए गुमराह किया जाता है।  

घोटाले को अंजाम देने के लिए वांग ने क्लाउड सॉफ्टवेयर से कंट्रोल्‍ड 4,600 मोबाइल फोन खरीदे। वांग ने एक टेक कंपनी से वीपीएन सर्विसेज और नेटवर्क इक्विपमेंट जैसे- राउटर और स्विच भी खरीदे। इसके जरिए वह कुछ क्लिक्‍स के बाद ही सभी 4600 मोबाइल फोन्‍स को इस्‍तेमाल कर पाता था और आमतौर पर लाइव-स्‍ट्रीमिंग के दौरान व्‍यूअर काउंट और इंटरेक्‍शन को बढ़ाने के लिए मोबाइल फोन्‍स का इस्‍तेमाल करता था। 

अभी यह नहीं पता चल पाया है कि वांग ने वो फोन्‍स कहां से खरीदे। हालांकि केस से जुड़े लोगों का कहना है कि मोबाइल फोन के रिसाइकल मार्केट से यह खरीदारी हुई हो सकती है। वांग के अलावा 17 अन्‍य लोगों की भी जांच की जा रही है। सभी पर नियम तोड़ने और प्रॉफ‍िट हासिल करने के लिए गलत तरीका इस्‍तेमाल करने का आरोप है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »