10 हजार मीटर गहरा एक और गड्ढा खोदने लगा चीन, क्‍यों कर रहा धरती में ‘छेद’? जानें

पेट्रोचाइना साउथवेस्ट ऑयल एंड गैसफील्ड कंपनी ने सिचुआन बेसिन में 10,520 मीटर (34,500 फीट) गहरे एक कुएं के लिए ड्रिलिंग शुरू की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जुलाई 2023 14:44 IST
ख़ास बातें
  • चीन अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना चाहता है
  • वह जमीन के अंदर 10 हजार मीटर गहरी ड्रिलिंग करने जा रहा है
  • मकसद वहां प्राकृतिक गैस के भंडार का पता लगाना है

इस तरह की ड्रिलिंग करके नैचुरल गैस हासिल करना दुनिया में सबसे ज्‍यादा चुनौती वाला तकनीकी काम माना जाता है।

Photo Credit: Xinhua

चीनी मंसूबों ने पूरी दुनिया को चिंता में डाला हुआ है। पिछले महीने खबर आई थी कि चीन धरती की सतह में 10 हजार मीटर गहरा गड्ढा खोद रहा है। यह सब किया जा रहा है नैचुरल गैस का भंडार हासिल करने के लिए। अब एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने 10 हजार मीटर का एक और गड्ढा ड्रिल करना शुरू कर दिया है। दक्षिण-पश्चिम प्रांत सिचुआन में हो रही इस ड्रिलिंग का मकसद वहां प्राकृतिक गैस के बड़े भंडार की तलाश है। 

न्‍यूज एजेंसी सिन्‍हुआ के हवाले से साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट ने लिखा है कि पेट्रोचाइना साउथवेस्ट ऑयल एंड गैसफील्ड कंपनी ने सिचुआन बेसिन में 10,520 मीटर (34,500 फीट) गहरे एक कुएं के लिए ड्रिलिंग शुरू की है। इस कुएं का नाम शेंडी चुआनके -1 (Shendi Chuanke-1) है। 
Advertisement

इस तरह की ड्रिलिंग करके नैचुरल गैस हासिल करना दुनिया में सबसे ज्‍यादा चुनौती वाला तकनीकी काम माना जाता है। गौरतलब है कि यह चीन में खोदा जा रहा दूसरा सबसे गहरा कुआं या गड्ढा होगा। मई महीने के आखिर में चीन ने झिंजियांग प्रांत के तारिम बेसिन क्षेत्र में 10 हजार मीटर गहरे गड्ढे की खुदाई शुरू की थी। 

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि चीन वह गड्ढा पृथ्वी की सतह के बारे में खोजबीन करने के लिए कर रहा है। इस तरह के प्रोजेक्ट के जरिए भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी आपदाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है। बहरहाल, दो बड़े गड्ढों की खुदाई के बाद अगर चीन को प्राकृतिक गैस का भंडार मिल जाता है, तो यह उसकी बड़ी उपलब्‍धि होगी। साल 2021 के बाद से चीन दुनिया का चौथा सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस उत्पादक बन गया है। 
Advertisement

दुनियाभर के राजनीतिक परिदृश्‍य जिस तेजी से बदल रहे हैं, उसमें चीन की चिंता अपने लिए ऊर्जा की उपलब्‍धता 
Advertisement
को बनाए रखना है। देश के विकास के लिए चीन को बड़े स्‍तर पर घरेलू तेल और गैस उत्‍पादन करने की जरूरत है। इसी मकसद के साथ उसने धरती पर दो बड़े गड्ढे करने शुरू कर दिए हैं। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.