• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर एक्‍शन ले रहा चीन, जानें कौन हैं निशाने पर

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर एक्‍शन ले रहा चीन, जानें कौन हैं निशाने पर

चीन के रेग्‍युलेटर CAC ने बुधवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें देश भर के प्रांतीय और नगर निकायों ने भाग लिया। इसकी जानकारी गुरुवार को CAC ने अपनी वेबसाइट पर दी। 

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर एक्‍शन ले रहा चीन, जानें कौन हैं निशाने पर

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Weibo पर इसी महीने CAC ने गैरकानूनी कंटेंट के लिए जुर्माना था

ख़ास बातें
  • बीते कुछ समय में चीन के रेग्‍युलेटर ने तमाम सेक्‍टर्स पर कार्रवाई की है
  • अब बुक रिव्‍यू, शॉर्ट वीडियो और सोशल प्‍लेटफॉर्म निशाने पर होंगे
  • चीन की स्टेट काउंसिल ने सितंबर में जरूरी गाइडलाइंंस प्रकाशित की थीं
विज्ञापन
चीन के साइबर रेग्‍युलेटर ने कहा है कि देश में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे- सोशल मीडिया नेटवर्क और वीडियो-शेयरिंग साइटों की जांच की जाएगी, ताकि फेक अकाउंट और सूचनाओं पर रोक लगाई जा सके। चीन के साइबरस्पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (CAC) ने कहा कि वह भ्रामक ऑनलाइन बिहेवियर को टार्गेट करने के लिए दो महीने का विशेष अभियान शुरू करेगा। बीते कुछ समय में चीन के रेग्‍युलेटर ने तमाम सेक्‍टर्स पर कार्रवाई की है। टेक्‍नॉलजी, रियल एस्‍टेट, गेमिंग, एजुकेशन, क्रिप्‍टोकरेंसी और फाइनेंस सेक्‍टर में काम कर रहीं कंपनियों पर निगरानी को कड़ा किया गया है।   

रॉयटर्स के मुताबिक, CAC ने बुधवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें देश भर के प्रांतीय और नगर निकायों ने भाग लिया। इसकी जानकारी गुरुवार को CAC ने अपनी वेबसाइट पर दी। 

बयान में कहा गया है कि वर्तमान में फैब्रिकेटेड ऑनलाइन ट्रैफ‍िक, मेलेशियस पब्लि‍क रिलेशन और कमेंट से नेटिजन्स के वैध अधिकारों और हितों को नुकसान पहुंचता है। CAC के अभियान में ‘आखिरी लड़ाई' थी ‘इंटरनेट को क्‍लीन करें'। इस साल चलाए गए कुछ अभियानों की बात करें, तो सिलेब्रिटीज के प्रशंसकों और इंटरनेट इस्‍तेमाल करने वाले नाबालिगों को टारगेट किया गया है। 

हालांकि गुरुवार के बयान में किसी कंपनी या व्यक्ति का नाम नहीं था। लेकिन कहा गया है कि अभियान के केंद्र में वह प्‍लेटफॉर्म होंगे, जो फिल्म और बुक रिव्‍यू, शॉर्ट वीडियो और सोशल नेटवर्किंग जैसे कामों का संचालन करते हैं। यानी इनसे जुड़ी कंपनियों पर कार्रवाई की जा सकती है।  

चीनी यूजर्स द्वारा फ‍िल्‍मों के रिव्‍यू के लिए इस्‍तेमाल किए जाने वाले प्‍लेटफॉर्म Douban और माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Weibo पर इस महीने CAC ने गैरकानूनी कंटेंट के लिए जुर्माना लगाया था।  Douban पर 15 लाख येन (लगभग 1.78 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया था। वहीं, वीबो पर लगा जुर्माना 30 लाख येन (लगभग 3.5 करोड़ रुपये) का है। CAC ने कहा था कि Weibo ने नाबालिगों की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य कानूनों पर भी एक साइबर सुरक्षा कानून का उल्लंघन किया था। Weibo ने कहा था कि वह रेगुलेटर की इस कार्रवाई को स्वीकार करती है और जो पेनल्टी लगाई गई है उसके लिए एक वर्कग्रुप भी बना दिया है।

चीन की स्टेट काउंसिल ने सितंबर में ‘सिविलाइज्‍ड' इंटरनेट के निर्माण के लिए गाइडलाइंस प्रकाशित की थीं। इनमें कहा गया था कि इंटरनेट का इस्तेमाल सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी और उसकी उपलब्धियों को बढ़ावा देने के लिए किया जाना चाहिए।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »