• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • आसमान में चीन की बड़ी सफलता, C919 पैसेंजर हवाई जहाज ने पूरी की पहली कमर्शियल उड़ान

आसमान में चीन की बड़ी सफलता, C919 पैसेंजर हवाई जहाज ने पूरी की पहली कमर्शियल उड़ान

फ्लाइट को चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने ऑपरेट किया था।

आसमान में चीन की बड़ी सफलता, C919 पैसेंजर हवाई जहाज ने पूरी की पहली कमर्शियल उड़ान

Photo Credit: Pandaily

C919 को पहला नैरो बॉडी पैसेंजर जेट कहा जाता है जो चीन ने तैयार किया है।

ख़ास बातें
  • चीन में बने पैसेंजर प्लेन C919 ने अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट पूरी की है।
  • प्लेन ने शंघाई से बीजिंग के लिए यह कमर्शियल उड़ान भरी।
  • इस फ्लाइट में 130 के लगभग यात्री मौजूद थे।
विज्ञापन
चीन में बने पैसेंजर प्लेन C919 ने अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट पूरी की है। प्लेन ने शंघाई से बीजिंग के लिए यह कमर्शियल उड़ान भरी थी। यह चीन की एविएशन इंडस्ट्री में एक मील का पत्थर बताया जा रहा है। देश अब बोइंग जैसे प्लेयर्स के साथ मुकाबला करने के मुकाम पर पहुंच गया है। कमर्शियल पैसेंजर प्लेन C919 को कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (COMAC) ने बनाया है। 

C919 की पहली उड़ान शंघाई स्थित होंगकियाओ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 10:32 बजे चली और दोपहर 12:31 बजे बीजिंग कैपिटल इंटरनेशल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरी। The Guardian की रिपोर्ट के अनुसार, इसका कोडनेम MU9191 था। फ्लाइट पर लिखा था- The World's First C919

फ्लाइट को चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने ऑपरेट किया था। इस फ्लाइट में 130 के लगभग यात्री मौजूद थे। यह चीन का घरेलू तौर पर विकसित किया गया एयरप्लेन है। इसकी सफल उड़ान के बाद अब चीन बोइंग और एयरबस जैसे मेकर्स के साथ प्रतिस्पर्धा में आ गया है। प्लेन का डिजाइन और अधिकतर पुर्जे चीन ने खुद ही बनाए हैं। लेकिन इंजन समेत कुछ अत्यंत जरूरी पार्ट पश्चिमी देशों से भी मंगवाए गए हैं। कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (COMAC) का लक्ष्य हर साल C919 के 150 जेट का निर्माण करने का बताया जा रहा है। 

एयरक्राफ्ट ने 2017 में अपनी पहली सफल उड़ान भरी थी। उसके बाद इसे सितंबर 2022 में चीन की एविएशन अथॉरिटी से उड़ान भरने के लिए सर्टिफिकेट मिला था। C919 को पूरी तरह से कमर्शिअल एयरस्पेस में एंट्री के लिए कई तरह के टेस्ट से गुजारा गया जिसमें हाई टेम्परेचर, हाई ह्यूमिडिटी, हाई कोल्ड, तूफान जैसी परिस्थितियों में किए गए टेस्ट शामिल रहे। कई महीनों की टेस्टिंग के बाद इसे कमर्शियल फ्लाइट के रूप में सफलता मिली है। 

C919 को पहला नैरो बॉडी पैसेंजर जेट कहा जाता है जो चीन ने तैयार किया है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर खरा उतरता है और Boeing के 737 व Airbus के A320 जैसे एयरक्राफ्ट्स को टक्कर देने के लिए बनाया गया है। C919 में 158 से लेकर 192 तक सीट्स दी गई हैं और इसकी रेंज 4.075 किलोमीटर से लेकर 5,555 किलोमीटर तक बताई गई है। COMAC के पास इस तरह के 1200 प्लेन बनाने का ऑर्डर पहले ही आ चुका है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »