• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 200KM माइलेज वाली देश की सबसे सस्ती ई बाइक और स्कूटर, कीमत सिर्फ 40 हजार से शुरू

200KM माइलेज वाली देश की सबसे सस्ती ई-बाइक और स्कूटर, कीमत सिर्फ 40 हजार से शुरू

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Evolet Pony  एक ICAT सर्टिफाइड ई-स्कूटर है जो कि वाटरप्रूफ BLDC मोटर से लैस होने के साथ 250 वॉट्स की पावर जनरेट करता है।

200KM माइलेज वाली देश की सबसे सस्ती ई-बाइक और स्कूटर, कीमत सिर्फ 40 हजार से शुरू

Photo Credit: Oben

ख़ास बातें
  • स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oben Rorr की रेंज 200 किमी है।
  • Evolet Pony सिंगल चार्ज में 90-120 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।
  • Oben Rorr की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,02,999 रुपये है।
विज्ञापन
अगर आप स्कूल या कॉलेज जाने के लिए हल्के और इजी टू यूज इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो हम आपके लिए कम बजट में एक सही ऑप्शन लेकर आए हैं। सबसे खास बात है कि इसमें से एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को तो चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन करवाने की कोई भी जरूरत नहीं है। जी हां ये इलेक्ट्रिक स्कूटर Evolet Pony और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Oben Rorr एंट्री-लेवल कीमत में हैं। 

Evolet Pony

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Evolet Pony  एक ICAT सर्टिफाइड ई-स्कूटर है जो कि वाटरप्रूफ BLDC मोटर से लैस होने के साथ 250 वॉट्स की पावर जनरेट करता है। रेंज की बात की जाए तो Evolet Pony सिंगल चार्ज  में 90-120 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है। Evolet Pony दो वेरिएंट में आता है, जिसमें एक लीड एसिड बैटरी से लैस होता है जो कि फुल चार्ज होने में 8-9 घंटे का वक्त लेता है। वहीं दूसरा लिथियम आयन बैटरी से लैस होकर आता है जो कि फुल चार्ज होने में 3-4 घंटे का समय लेता है। एक इलेक्ट्रिक ऑप्शन के तौर पर कई IOT फीचर्स से लैस यह स्कूटर भारत में मौजूद सस्ते स्कूटर्स में से एक है। पोनी ईजी 48वी/28एएच वीआरएलए (लीड एसिड) बैटरी के साथ आता है, जबकि पोनी क्लासिक 48वी/25एएच लिथियम आयन बैटरी में आत है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्कूटर सफेद, काला, लाल, नीला और चांदी कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कीमत की बात की जाए तो बाइक वाले के मुताबिक, Evolet Pony  EZ की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 39,542 रुपये है, वहीं क्लासिक वेरिएंट की शुरुआती कीमत 49,592 रुपये है।

Oben Rorr

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oben Rorr की रेंज 200 किमी है। यह इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ 3 सेकेंड में 40 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। टॉप स्पीड की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। इस बाइक को चार्ज करने में सिर्फ 2 घंटे का समय लगता है। कीमत की बात की जाए तो Oben Rorr की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,02,999 रुपये है, वहीं मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oben Rorr, Cheapest Electric Motorcycle, Evolet Pony
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »