ChatGPT से मशहूर हुए OpenAI के CEO Sam Altman को कंपनी ने किया बाहर 

OpenAI की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, Mira Murati को सैम की जगह इंटरिम CEO की जिम्मेदारी दी गई है

ChatGPT से मशहूर हुए OpenAI के CEO Sam Altman को कंपनी ने किया बाहर 

जेनरेटिव AI के कई नुकसान भी हैं। इसके इस्तेमाल से ठगी के मामले हो रहे हैं

ख़ास बातें
  • OpenAI ने बताया कि कंपनी के लिए CEO की तलाश की जाएगी
  • कंपनी से सैम के बाहर होने पर टैक इंडस्ट्री को झटका लगा है
  • सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft ने OpenAI में बड़ा इनवेस्टमेंट किया है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में सुर्खियों में आई ChatGPT को चलाने वाली कंपनी OpenAI के बोर्ड ने जेनरेटिव AI के लिए मशहूर हुए अपने CEO, Sam Altman को निकाल दिया है। OpenAI की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, Mira Murati उनकी जगह इंटरिम CEO के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगी। सैम के कंपनी से बाहर होने पर टैक इंडस्ट्री को झटका लगा है। 

OpenAI ने बताया कि कंपनी के लिए CEO की तलाश की जाएगी। इस बड़े फैसले की जानकारी OpenAI के एंप्लॉयीज को कंपनी की ओर से की गई घोषणा और उसके ब्लॉग से मिली है। कंपनी ने ब्लॉग में कहा है, "बोर्ड की ओर से किए गए रिव्यू के बाद सैम को बाहर किया गया है। इस रिव्यू में पाया गया था कि वह बोर्ड के साथ अपने कम्युनिकेशन को लेकर गंभीर नहीं थे और इससे उनकी जिम्मेदारियों को पूरा करने की क्षमता में रुकावट आ रही थी।" बड़ी मात्रा में डेटा के जरिए प्रशिक्षित किए गए जेनरेटिव AI से मनुष्यों के जैसा नया कंटेंट तैयार हो सकता है। इससे साइंस से जुड़े असाइनमेंट पूरे किए जा सकते हैं और नॉवेल भी लिखे जा सकते हैं। 

जेनरेटिव AI के कई नुकसान भी हैं। इसके इस्तेमाल से ठगी के मामले हो रहे हैं और जाली वीडियो भी बनाए जा रहे हैं। इस वजह से कई देशों में रेगुलेटर्स इसे लेकर सख्ती करने की तैयारी कर रहे हैं। यूरोपियन यूनियन ने अपने AI एक्ट को संशोधित किया है और अमेरिका ने AI रेगुलेशन के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। भारत में जेनरेटिव AI के इस्तेमाल से धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। इस वजह से इस पर नियंत्रण करने की मांग की जा रही है। 

बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक Microsoft ने OpenAI में अरबों डॉलर का इनवेस्टमेंट किया है। Y Combinator को चलाने वाले Sam एक आंत्रप्रेन्योर और इनवेस्टर भी हैं। जेनरेटिव AI से मशहूर हुए सैम ने इस वर्ष कई देशों की यात्रा की थी। इस बारे में OpenAI या सैम से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका है। कंपनी से निकाले जाने की जानकारी OpenAI के ब्लॉग पर मिलने के बाद सैम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, "मैंने OpenAI में अच्छा समय बिताया है। यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए एक बड़ा बदलाव था।" 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »