• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Char Dham Yatra: केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री में मोबाइल से रील्स बनाने पर बैन! जान लें ये नियम

Char Dham Yatra: केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री में मोबाइल से रील्स बनाने पर बैन! जान लें ये नियम

प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि चार धाम मंदिरों के पास 50 मीटर के दायरे में किसी को भी रील्स बनाने की अनुमति नहीं होगी।

Char Dham Yatra: केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री में मोबाइल से रील्स बनाने पर बैन! जान लें ये नियम

10 मई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।

ख़ास बातें
  • सरकार ने वीआईपी दर्शन पर बैन लगा दिया है।
  • मंदिरों के पास 50 मीटर के दायरे में रील्स बनाने पर बैन।
  • चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
Char Dham Yatra: चार धाम यात्रियों के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। अगर आप भी चारधाम यात्रा पर निकले हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें। चार धाम  केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, और गंगोत्री की यात्रा पर जा रहे यात्रियों के लिए निर्देश जारी किया गया है कि अब श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन (VIP Darshan) की अनुमति नहीं होगी। सरकार ने वीआईपी दर्शन पर बैन लगा दिया है। यह बैन फिलहाल 31 मई तक के लिए लगाया गया है। इसके अलावा एक और बड़ा फैसला चार धाम के लिए प्रशासन की ओर से लिया गया है। 

देखने में आ रहा है कि चार धाम यात्रा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। 10 मई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक लाखों लोग वहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं जिससे अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। चार धाम पर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इनमें युवाओं की संख्या भी काफी है जो वहां पर एंडवेंचर, वीडियोग्राफी या Instagram रील्स बनाने के लिए भी पहुंच रहे हैं। इस वजह से अन्य लोग उन्हें देखने के लिए एक जगह इकट्ठा हो जाते हैं जिससे अन्य श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। 

ऐसे में प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि चार धाम मंदिरों के पास 50 मीटर के दायरे में किसी को भी रील्स बनाने की अनुमति नहीं होगी। न ही इस दायरे में किसी को वीडियो शूट करने की परमिशन होगी। यानी अब वीआईपी दर्शन और वीडियोग्राफी पर यहां पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 19 मई तक बंद कर दिया गया है। 

चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई थी। पहले 6 दिनों में ही 3 लाख से ज्यादा लोग चारधाम दर्शन के लिए पहुंच गए जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 25 अप्रैल को शुरू हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गरूवार तक 27 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया था। इतनी बडी़ संख्या में लोगों की भीड़ वहां पहुंचने से यात्रा को व्यवस्थित रखने में प्रशासन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए फिलहाल रजिस्ट्रेशन को रोक दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »