1,000 करोड़ की ठगी और 111 फर्जी कंपनियां, कैसे CBI ने इस बड़े साइबर फ्रॉड का किया खुलासा, यहां जानें

CBI ने एक इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी लोन ऐप्स और इनवेस्टमेंट स्कीम्स से ठगी कर रहा था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 16:22 IST
ख़ास बातें
  • CBI ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
  • फर्जी लोन ऐप्स और MLM मॉडल से लोगों को बनाया जा रहा था शिकार
  • जांच में 111 शेल कंपनियां और 1,000 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन सामने आए

CBI ने देशभर में फैले एक बड़े इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा किया है, जो फर्जी लोन ऐप्स, नकली इनवेस्टमेंट स्कीम्स, झूठे पार्ट-टाइम जॉब ऑफर्स और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए हजारों लोगों को ठग रहा था। जांच एजेंसी ने इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिनमें चार विदेशी नागरिक और 58 कंपनियां शामिल हैं। CBI के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े तीन मुख्य आरोपियों को अक्टूबर में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी का कहना है कि यह पूरा रैकेट Ponzi स्कीम्स और MLM मॉडल के जरिए लंबे समय से एक्टिव था।

कैसे सामने आया पूरा मामला

NDTV के मुताबिक, यह केस Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C), Ministry of Home Affairs से मिली जानकारी के आधार पर दर्ज किया गया था। I4C ने ऑनलाइन इनवेस्टमेंट और जॉब फ्रॉड से जुड़े मामलों में अचानक आई बढ़ोतरी को लेकर अलर्ट किया था। शुरुआत में अलग-अलग शिकायतें अलग केस जैसी लग रही थीं, लेकिन जब CBI ने इनकी गहराई से जांच की, तो एक ही तरह के मोबाइल ऐप्स, फंड ट्रांसफर पैटर्न, पेमेंट गेटवे और डिजिटल फुटप्रिंट सामने आए। इससे एक बड़े और संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पता चला।

टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर कैसे दिया जा रहा था फ्रॉड को अंजाम

जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद लेयर्ड और टेक-ड्रिवन तरीका अपना रहे थे। ये लोग Google Ads, बल्क SMS, SIM-box मैसेजिंग सिस्टम, क्लाउड सर्वर्स, फिनटेक प्लेटफॉर्म्स और दर्जनों म्यूल बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल कर असली कंट्रोलर्स की पहचान छुपाते थे। CBI के मुताबिक, इसी वजह से लंबे समय तक यह नेटवर्क कानून की पकड़ से बाहर रहा।

111 शेल कंपनियां और हजारों करोड़ का ट्रांजैक्शन

CBI ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन के केंद्र में 111 शेल कंपनियां थीं, जिन्हें फर्जी डायरेक्टर्स, नकली डॉक्यूमेंट्स, गलत पते और झूठे बिजनेस ऑब्जेक्टिव्स के जरिए बनाया गया था। इन कंपनियों के नाम पर बैंक अकाउंट्स और पेमेंट गेटवे खोले गए। जांच में यह भी सामने आया कि सैकड़ों अकाउंट्स के जरिए 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांजैक्शन किया गया, जिसमें एक ही अकाउंट में कम समय में 152 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम आई।

Advertisement

विदेशी हैंडलर्स की भूमिका

CBI की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क को विदेश से ऑपरेट किया जा रहा था। एजेंसी ने बताया कि Zou Yi, Huan Liu, Weijian Liu और Guanhua Wang नाम के विदेशी नागरिक 2020 से भारत में शेल कंपनियां खड़ी करने की साजिश रच रहे थे। एक UPI ID से जुड़े दो भारतीय आरोपियों की एक्टिविटी अगस्त 2025 तक विदेश से ऑपरेट होती पाई गई, जिससे रियल-टाइम ओवरसीज सुपरविजन की पुष्टि हुई।

Advertisement

देशभर में छापेमारी और Operation CHAKRA-V

CBI ने इस मामले में कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, झारखंड और हरियाणा समेत छह राज्यों में 27 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान डिजिटल डिवाइसेज, डॉक्यूमेंट्स और फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स जब्त किए गए। फॉरेंसिक जांच में विदेशी नागरिकों की सीधी ऑपरेशनल कंट्रोल की भूमिका सामने आई। CBI के मुताबिक, यह कार्रवाई Operation CHAKRA-V का हिस्सा है, जिसका मकसद देश में संगठित और इंटरनेशनल साइबर इकोनॉमिक क्राइम पर लगाम लगाना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  5. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  6. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  10. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.