देश में डिजिटल रुपये के ट्रायल में शामिल हुए 50,000 से अधिक यूजर्स

पिछले वर्ष दिसंबर से इस वर्ष जनवरी तक डिजिटल रुपये के जरिए 7,70,000 से अधिक ट्रांजैक्शंस हुई हैं

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 फरवरी 2023 22:08 IST
ख़ास बातें
  • इस ट्रायल में यूजर्स की संख्या को नहीं बढ़ाया जाएगा
  • डिजिटल रुपये से इंटरबैंक मार्केट अधिक एफिशिएंट बनने की संभावना है
  • देश में डीमॉनेटाइशन होने के बाद UPI पेमेंट्स में तेजी से ग्रोथ हुई है

CBDC एक ब्लॉकचेन पर बेस्ड पेमेंट सॉल्यूशन होता है

भारत की आगामी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के लिए ट्रायल का दायरा बढ़ाकर 50,000 से अधिक यूजर्स का किया गया है। पिछले वर्ष दिसंबर से इस वर्ष जनवरी तक डिजिटल रुपये के जरिए 7,70,000 से अधिक ट्रांजैक्शंस हुई हैं। इस ट्रायल में लगभग 5,000 चुनिंदा मर्चेंट्स के साथ ही कुछ बैंक शामिल हैं। 

CBDC की जिम्मेदारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को दी गई है। क्रिप्टोकरेंसीज की तरह ब्लॉकचेन पर बनी CBDC के इस्तेमाल से ऑनलाइन पेमेंट्स में तेजी आ सकती है और इसके लिए कोई सर्विस चार्ज नहीं होता। इस ट्रायल में यूजर्स की संख्या को नहीं बढ़ाया जाएगा। हालांकि, इसमें कुछ और बैंकों को जोड़ने की योजना है। इसके अलावा ट्रायल में नौ और शहरों को शामिल किया जाएगा। RBI के डिप्टी गवर्नर, T Rabi Sankar ने हाल ही में कहा था, "हम इस प्रोसेस में जल्दबाजी नहीं चाहते।" इस महीने की शुरुआत में रिलायंस रिटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर, V Subramaniam ने बताया था कि उनकी कंपनी ने मुंबई में अपने स्टोर्स में Kotak Mahindra Bank और ICICI Bank के साथ पार्टनरशिप में डिजिटल रुपये का इस्तेमाल शुरू करने की तैयारी की है। 
Advertisement

डिजिटल रुपये से इंटरबैंक मार्केट अधिक एफिशिएंट बनने की संभावना है। इसके ट्रायल में SBI के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC बैंक, यस बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक और HSBC शामिल हैं। RBI ने CBDC के फायदे और नुकसान पर विचार करने के बाद यह ट्रायल शुरू किया है। इससे पहले क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर RBI ने विरोध जताया था। देश में डीमॉनेटाइशन होने के बाद UPI पेमेंट्स में तेजी से ग्रोथ हुई है। इसका फायदा डिजिटल रुपये को भी मिल सकता है। CBDC एक ब्लॉकचेन पर बेस्ड पेमेंट सॉल्यूशन होता है, जिस पर सेंट्रल बैंक का कंट्रोल रहता है। यह क्रिप्टोकरेंसी की तरह काम करता है लेकिन क्रिप्टोकरेंसीज की तरह CBDC में वोलैटिलिटी और अन्य रिस्क नहीं होते। 

रिटेल सेगमेंट में ट्रायल के लिए यूजर्स को CBDC एक डिजिटल वॉलेट में दिया जाएगा। यह वॉलेट स्मार्टफोन और PC के साथ कम्पैटिबल होगा। इससे ट्रांजैक्शंस की कॉस्ट में कमी होने की संभावना है। दुनिया के उन चुनिंदा सेंट्रल बैंकों में RBI शामिल है जिन्होंने CBDC प्रोजेक्ट को शुरू किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Payments, Secure, RBI, Trial, Market, CBDC, Users, Bank, Blockchain, Regulator, Crypto, Transactions
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  11. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.