BSNL ने भारतनेट के लिए दिया 65,000 करोड़ रुपये का टेंडर

यह लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये के भारतनेट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसमें दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 23:19 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए बिड मंगाई हैं
  • इस टेंडर में Ericsson, HFCL, STL, TCS जैसी कंपनियां हिस्सा ले सकती हैं
  • इसके लिए कंपनी की न्यूनतम नेटवर्थ 50-375 करोड़ रुपये की होनी चाहिए

इसमें दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने BharatNet प्रोजेक्ट के तीसरे फेज के लिए लगभग 65,000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। यह लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसमें दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस टेंडर में Ericsson, HFCL, STL, TCS जैसी बहुत सी टेलीकॉम इक्विपमेंट से जुड़ी कंपनियां बिड दे सकती हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए चुनी गई कंपनियों को 10 वर्षों के लिए ग्राम पंचायतों में नेटवर्क को ऑपरेट भी करना होगा। BSNL ने 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए बिड मंगाई हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। इस टेंडर की शर्तों के अनुसार, जिस राज्य के लिए बिड दी जा रही है उसके आधार पर कंपनी की न्यूनतम नेटवर्थ 50-375 करोड़ रुपये की होनी चाहिए। 

मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में BSNL का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस  तिमाही-दर-तिमाही आधार पर बढकर लगभग 1,569 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछली तिमाही में 1,481 करोड़ रुपये का था। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर कंपनी का लॉस घटा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह लॉस 1,868 करोड़ रुपये का था। BSNL का रेवेन्यू तीसरी तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 11.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,549 करोड़ रुपये का था। इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

रेवेन्यू में कमी वाले सर्कल में कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश (पश्चिम), केरल और अंडमान और निकोबार शामिल हैं। BSNL के चेयरमैन, P K Purwar ने एक पत्र में कहा है, "रिवाइवल पैकेज के बाद हमारे निवेश और कोशिशों का उद्देश्य सर्विस, नेटवर्क को मजबूत करने और हमारे बिजनेस में बदलाव लाने में रुकावटों का हटाना है।" BSNL को 4G नेटवर्क के लॉन्च में देरी से बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स का नुकसान हो रहा है। इसने ने Tata Group की IT कंपनी TCS को 4G नेटवर्क को इंस्टॉल करने से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इसमें देरी से BSNL की मुश्किलें बढ़ी हैं।BSNL की सर्विस को प्रत्येक महीने लाखों कस्टमर्स छोड़ रहे हैं। पिछले वर्ष इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या घटकर लगभग 9.50 करोड़ से कुछ अधिक थी। हाल ही में BSNL ने कहा था कि उसका इस वर्ष 20 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने का लक्ष्य है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.