• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • यूके वॉचडॉग के निशाने पर आए Apple और Google, मोबाइल ब्राउजर इकोसिस्टम की होगी जांच

यूके वॉचडॉग के निशाने पर आए Apple और Google, मोबाइल ब्राउजर इकोसिस्टम की होगी जांच

Apple ने एक स्टेटमेंट में कहा कि उसने अपने इकोसिस्टम के जरिए यूजर्स के प्यार और डेवलपर्स के लिए एक बड़ा बिजनेस अवसर प्रदान करके एक सेफ और भरोसे वाला एक्सपीरियंस पैदा किया है।

यूके वॉचडॉग के निशाने पर आए Apple और Google, मोबाइल ब्राउजर इकोसिस्टम की होगी जांच
ख़ास बातें
  • CMA, Apple और Google मोबाइल ब्राउजर्स की जांच का प्लान बना रहा था।
  • आईफोन निर्माता ने अपने ऐप स्टोर के जरिए क्लाउड गेमिंग पर बैन लगा दिया था।
  • गूगल का गूगल प्ले स्टोर लाखों ऐप्स के लिए लॉन्चपैड रहा है।
विज्ञापन
ब्रिटेन में कॉम्पिटिशन और मार्केट ऑथोरिटी (CMA) ने कहा कि वह Apple Inc और Google के मोबाइल ब्राउजर्स के मार्केट की जांच करने का प्लान बना रहा था। इसके साथ ही साथ आईफोन निर्माता ने अपने ऐप स्टोर के जरिए क्लाउड गेमिंग पर बैन लगा दिया था।

कॉम्पिटिशन और मार्केट ऑथोरिटी (CMA) ने शुक्रवार को कहा कि वह Alphabet Inc के Google के विरोध में ऐप स्टोर पेमेंट के तरीकों पर कार्रवाई भी कर रहा था। उनका कहना है कि दोनों टेक दिग्गजों का मोबाइल इकोसिस्टम पर प्रभावी एकाधिकार था। जिसने उन्हें मोबाइल डिवाइस पर ऑपरेटिंग सिस्टम, ऐप स्टोर और वेब ब्राउजर पर एक मजबूत पकड़ प्रदान की।

CMA के सीफ एक्जीक्यूटिव एंड्रिया कोसेली (Andrea Coscelli) ने मोबाइल इकोसिस्टम पर एक रिपोर्ट छपने के बाद कहा कि "जब मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की बात होती है तो Apple और Google सभी के कार्ड होल्ड करते हैं।" आगे कहा कि "उनकी कई सर्विस और प्रोडक्ट तो अच्छे हैं हीं, बल्कि मोबाइल इकोसिस्टम उनकी मजबूत पकड़ उन्हें कॉम्पिटिटर्स को बंद करने, ब्रिटिश टेक सेक्टर को पीछे रखने और पसंद को सीमित करने की अनुमति देता है।"

उन्होंने कहा कि बीते साल ब्रिटेन में सभी मोबाइल वेब ब्राउजिंग का 97 प्रतिशत Apple या Google के ब्राउजर इंजन द्वारा ऑपेरट किया गया था। इसके अलावा Apple ने iPhone पर अपने खुद के ब्राउजर के ऑप्शन पर प्रतिबंध लगाया। CMA ने कहा कि उनको चिंता था कि प्रतिद्वंद्वी ब्राउजर्स के लिए Apple की Safari से खुद को अलग दिखाने की क्षमता सीमित थी जैसे कि स्पीड और फंक्शन जैसे फीचर्स पर। 

Apple ने एक स्टेटमेंट में कहा कि उसने अपने इकोसिस्टम के जरिए यूजर्स के प्यार और डेवलपर्स के लिए एक बड़ा बिजनेस अवसर प्रदान करके एक सेफ और भरोसे वाला एक्सपीरियंस पैदा किया है।

गूगल ने कहा कि अपने एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन्स, यूजर्स और बिजनेस को किसी भी अन्य मोबाइल प्लेटफॉर्म के मुकाबले ज्यादा ऑप्शन प्रदान करते हैं। गूगल का गूगल प्ले स्टोर लाखों ऐप्स के लिए लॉन्चपैड रहा है। Google के प्रवक्ता ने कहा कि "हम लगातार रिव्यू करते हैं कि हम डेवलपर्स का सबसे अच्छे तरीके से सपोर्ट कैसे कर सकते हैं और आखिर में CMA के फीडबैक पर तुरंत प्रतिक्रिया दी।" उन्होंने कहा कि "हम रिपोर्ट को रिव्यू करेंगे और CMA के साथ आगे बढ़ना जारी रखेंगे।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Britain, Apple, Google
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  2. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  3. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  5. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  6. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  7. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  9. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  10. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »