Ola S1, Bajaj Chetak, TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देने आ रहा है Bounce Infinity

Bounce Infinity की कीमत को लेकर फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने बताया है कि इस स्कूटर को दो विकल्पों में उतारा जाएगा, जिसमें से एक विकल्प स्कूटर को बैटरी के बिना खरीदना होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 नवंबर 2021 16:19 IST
ख़ास बातें
  • Bounce ने टीज़ किया Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • स्मार्ट फीचर्स और एडवांस उपकरणों से लैस होने का कंपनी का दावा
  • दिसंबर के पहले हफ्ते में कीमत व स्पेसिफिकेशन्स के सामने आने की उम्मीद

Bounce Infinity भारत में Bajaj Chetak EV, TVS iQube, Ola S1, Ather 450 और Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से टक्कर लेगा

भारत दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में बदलने की क्षमता रखता है और शायद यह बात कई ऑटोमोबाइल कंपनियों व उभरते स्टार्टअप्स को पता है। यही कारण है कि हम पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two-wheeler) मार्केट में एक के बाद एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters) व इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bikes) के लॉन्च होने की खबर सुन रहे हैं। अब जल्द ही इस मार्केट में एक नया खिलाड़ी एंट्री लेने वाला है। हम बेंगलुरु स्थित कंपनी Bounce की बात कर रहे हैं, जो जल्द ही भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Latest electric scooter in India) लॉन्च करने वाली है। इस स्कूटर का नाम Bounce Infinity होगा।

स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन कंपनी Bounce ने शनिवार को Bounce Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर को जल्द लॉन्च करने की घोषणा की और यह भी बताया है कि स्कूटर की प्री-बुकिंग को दिसंबर के पहले हफ्ते में शुरू किया जाएगा। इसके बाद डिलिवरी प्रोसेस को जनवरी 2022 में शुरू किया जाएगा।

Bounce Infinity की कीमत को लेकर फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने बताया है कि इस स्कूटर को दो विकल्पों में उतारा जाएगा, जिसमें से एक विकल्प स्कूटर को बैटरी के बिना खरीदना होगा। इस तरह ग्राहक स्कूटर पर 40-50 प्रतिशत पैसा बचा सकेंगे। बिना बैटरी के स्कूटर खरीदने वाले ग्राहक बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से मामूली कीमत पर बैटरी रिप्लेस कर सकेंगे। कीमत का खुलासा लॉन्च के समय होने की उम्मीद है।

कीमत के साथ-साथ फिलहाल इस स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि स्कूटर में एडवांस और इंटेलीजेंट फीचर्स और पार्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल भारत में Ola S1, Bajaj Chetak EV, TVS iQube, Ather 450, Simple One जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने ग्राहकों को लुभा रखा है। ये सभी स्कूटर जबरदस्त रेंज और पावर के लिए प्रसिद्ध हैं और इन्हें जबरदस्त बुकिंग रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में देखना होगा कि Bounce Infinity इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच खुद को कैसे साबित करता है।
Advertisement

फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स की अधिक जानकारी के लिए हमें दिसंबर के पहले हफ्ते में होने वाले लॉन्च इवेंट का इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.