• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 85 km रेंज वाले Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड इन 4 शहरों में भी शुरू

85 km रेंज वाले Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड इन 4 शहरों में भी शुरू

Bounce Infinity ने सबसे पहले E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड सुविधा बेंगलुरु में शुरू की थी, जहां कंपनी के अनुसार पहले हफ्ते में 2,900 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 55 प्रतिशत ग्राहकों ने स्कूटर को बुक भी किया।

85 km रेंज वाले Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड इन 4 शहरों में भी शुरू

Bounce Infinity E1 की भारत में कीमत बैटरी के साथ 68,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्रमाणित फुल चार्ज रेंज 85km है
  • 68,999 रुपये (दिल्ली, एक्स-शोरूम) कीमत पर बेचा जा रहा है यह ई-स्कूटर
  • 8 सेकेंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है Infinity E1
विज्ञापन
Bounce Infinity ने अपने E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड सर्विस को अब देश के चार और प्रमुख शहरों में शुरू कर दिया है। हाल ही में इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) की टेस्ट राइड सुविधा बेंगलुरु में शुरू की गई थी, और अब मुंबई, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के इच्छुक लोग खरीदने से पहले इस स्कूटर को चला कर देख सकते हैं। कंपनी ने सभी शहरों में कई टच पॉइंट तैयार किए हैं, जहां लोग स्कूटर को टेस्ट राइड कर सकते हैं। Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज में 85km की प्रमाणित रेंज प्रदान करता है। कंपनी दावा करती है कि यह 8 सेकेंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है।

Bounce Infinity ने E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड मुंबई, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद में शुरू किए जाने की घोषणा की है। टेस्ट राइड सुविधा को सीमित समय के लिए शुरू किया गया है। कंपनी के अनुसार, मुंबई और अहमदाबाद में लोग 13 मार्च तक टेस्ट राइड सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। वहीं, हैदराबाद में टेस्ट राइड सुविधा 16 मार्च तक चालू रहेगी। पुणे में लोग 15 मार्च तक टेस्ट राइड ले सकते हैं। इच्छुक खरीदार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर टेस्ट राइड स्लॉट बुक कर सकते हैं। यहां आपको टेस्ट राइड सेंटर का एड्रेस भी मिल जाएगा। 

Bounce Infinity ने सबसे पहले E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड सुविधा बेंगलुरु में शुरू की थी, जहां कंपनी के अनुसार पहले हफ्ते में 2,900 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से 55 प्रतिशत ग्राहकों ने स्कूटर को बुक भी किया।

Bounce Infinity E1 को दो तरह से खरीदा जा सकता है। बैटरी और चार्जर के साथ इस ई-स्कूटर (e-scooter) की कीमत 68,999 रुपये (दिल्ली, एक्स-शोरूम) है, जबकि बिना बैटरी के इस स्कूटर को 45,099 रुपये (दिल्ली, एक्स-शोरूम) में खरीदा जा सकता है। दूसरे विकल्प में स्कूटर को बैटरी-एज-ए-सर्विस (Battery-As-A-Service) सब्सक्रिप्शन के साथ चलाना होगा। इसमें यूज़र मामूली कीमत पर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से बैटरी पैक स्वैप कर सकेंगे।

Infinity E1 में 2kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो फुल चार्ज में 85km की प्रमाणित रेंज प्रदान करता है। जबकि कंपनी ने फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पावर की जानकारी नहीं दी है। यह जरूर बता दिया है कि E1 में मैक्सिमम टॉर्क आउटपुट 83Nm है। बाउंस का दावा है कि Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर 8 सेकेंड में 0 से 40 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप-स्पीड 65 kmph है। किसी भी नॉर्मल इलेक्ट्रिक सॉकेट से कनेक्ट करके बैटरी पैक को लगभग 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर भी दो राइडिंग मोड्स- पावर और इको के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »