boAt का 7.5 मिलियन कस्टमर रिकॉर्ड हुआ लीक, डार्क वेब में सामने आया डाटा

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt का डाटा सामने आ गया है, जिससे करीब 7.5 मिलियन ग्राहकों की निजी जानकारी का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 13:10 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt का डाटा सामने आ गया है।
  • ऐसा कहा जाता है कि डाटा चोरी 5 अप्रैल, 2024 को हुआ था।
  • डाटा कुछ फोरम पर 8 क्रेडिट के लिए उपलब्ध है।

डाटा कुछ फोरम पर 8 क्रेडिट के लिए उपलब्ध है।

Photo Credit: Unsplash/Markus Spiske

भारत के ऑडियो ब्रांड boAt का कस्टमर डाटा लीक हो गया है। कंपनी के 7.5 करोड़  यूजर्स का निजी डाटा डार्क वेब पर आ गया है। Forbes इंडिया की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। डाटा लीक में यूजर्स की निजी जानकारी जैसे नाम, एड्रेस, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, कस्टमर आईडी और काफी कुछ शामिल है।

आपको बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि डाटा लीक 5 अप्रैल, 2024 को हुआ था। "ShopifyGUY" नाम के एक हैकर ने जिम्मेदारी का दावा किया है, जिसने लगभग 2GB चुराए गए कस्टमर डाटा को एक डार्क वेब फोरम पर डाल दिया है। सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि डाटा लीक से प्रभावित यूजर्स की आइडेंटिटी की चोरी, फाइनेंशियल फ्रॉड और फिशिंग अटैक का खतरा बढ़ जाता है। चोरी हुई जानकारी से स्कैमर्स बैंक अकाउंट का एक्सेस, फ्रॉड खरीदारी या स्कैम कर सकते हैं।
Advertisement

साइबर सिक्योरिटी थ्रेट स्कैम के रिसर्चर सौम्य श्रीवास्तव के अनुसार, बोट के ग्राहकों में इससे भरोसे में कमी आ सकती है और ब्रांड कानूनी मामले में मुश्किल का सामना कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि सिक्योरिटी संबंधित नियमों को लागू करने की जरूरत बढ़ती है।" नेटएनरिच के सीनियर थ्रेट विश्लेषक राकेश कृष्णन का मानना ​​है कि हैकर ने डार्क वेब फोरम पर रिलीज होने से पहले ही डाटा का एक्सेस पा लिया था। उनका मानना है कि लीक का उद्देश्य साइबर क्राइम कम्युनिटी के अंदर हैकर के तौर पर स्थापित करना है, क्योंकि लीक करने वाले की प्रोफाइल नई है और सिर्फ यही लीक उसके नाम पर है। 

सिक्योरिटी ब्रिगेड के फाउंडर यश कदाकी ने कहा कि “डाटा कुछ फोरम पर 8 क्रेडिट के लिए उपलब्ध है, इसलिए सचमुच डाटा खरीदने के लिए दो यूरो (लगभग 180 रुपये) का खर्च आता है। यह टेलीग्राम पर कुछ दिनों में फ्री में उपलब्ध होगा। इस डाटा का इस्तेमाल बहुत सारे स्कैमर्स कई फोन और ईमेल स्कैम के लिए करेंगे।” स्कैमर्स अक्सर फ्रॉड ईमेल और फोन कॉल के लिए ऐसे डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए boAt को डाटा चोरी के जवाब में उचित कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि, कंपनी ने अभी तक सार्वजनिक तौर पर डाटा चोरी को माना नहीं है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: boAt, boAt data breach, Dark web, Forbes

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.