BMW, Tata से लेकर Honda तक ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां भारत में होंगी लॉन्‍च!

BMW i4 इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत 80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2022 17:38 IST
ख़ास बातें
  • ऑटो सेगमेंट में इस महीने कई लॉन्‍च देखने को मिले
  • अब यह सिलसिला पूरे साल जारी रहने वाला है
  • ऑटो मेकर्स एक के बाद एक व्‍हीकल्‍स लॉन्‍च करने वाले हैं

टाटा मोटर्स भी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट में खुद को अपडेट करने वाली है।

Photo Credit: bmwusa

ऑटो सेगमेंट में इस महीने कई लॉन्‍च देखने को मिले। अब यह सिलसिला पूरे साल जारी रहने वाला है, क्‍योंकि ऑटो मेकर्स एक के बाद एक व्‍हीकल्‍स लॉन्‍च करने वाले हैं। इस महीने की शुरुआत में वोक्सवैगन के पोलो लीजेंड एडिशन और हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन का लॉन्‍च हुआ था। Honda City Hybrid कार ने भी अपना डेब्‍यू किया, जो ईंधन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक पर चलती है। इसके अलावा मारुति ने नई Ertiga और XL6 को लॉन्‍च किया है। आने वाले दिनों में और कौन सी गाड़‍ियां मार्केट में उतरने वाली हैं, आइए जानते हैं। 

Rushlane की रिपोर्ट के अनुसार, इस फेहरिस्‍त में सबसे हैवीवेट है BMW i4 (बीएमडब्ल्यू आई4)। कंपनी 28 अप्रैल को भारत में अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक सेडान i4 को अनवील करेगी, जबकि इसका लॉन्‍च मई में होगा। ग्‍लोबली इसे दो वैरिएंट्स eDrive40 और M50 में लाया गया है। दोनों में wh9ch 83.9kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक की गई है। eDrive40 सिंगल मोटर और रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप में आती है, जबकि M50 को डुअल-मोटर, ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप में लाया गया है। इंडिया में इसका फुली इम्‍पोर्टेड मॉडल आएगा। BMW i4 इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत 80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है।
Advertisement

टाटा मोटर्स भी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट में खुद को अपडेट करने वाली है। कंपनी 20 अप्रैल को नेक्सॉन ईवी और 28 अप्रैल को टिगोर ईवी के अपडेटेड वर्जन पेश करेगी। दोनों इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स में बड़े बैटरी पैक मिलने की उम्‍मीद है, जिससे रेंज में इजाफा होगा। Nexon EV के डिजाइन में कुछ निखार देखने को मिल सकता है, जबकि Tigor EV में ज्‍यादा अपडेट की संभावना नहीं है। 

बढ़ते हैं होंडा सिटी के हाइब्रिड वर्जन की तरफ, जिसने देर से ही सही, लेकिन इंडिया में अपनी शुरुआत कर दी है। यह पेट्रोल इंजन के साथ-साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और एक लिथियम-आयन बैटरी से पैक है। यानी कार ईंधन से भी चलती है और बिजली से भी। बताया जाता है कि यह इंडिया की सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाली कार होगी, जो एक लीटर पेट्रोल में 26 किलोमीटर से भी ज्‍यादा दौड़ लगाएगी। 
Advertisement

स्कोडा (Skoda) कुशाक का मोंटे कार्लो ट्रिम लॉन्‍च करने के लिए तैयार है। यह कई आरामदायक फीचर्स के साथ आ सकती है। कंपनी ने इसकी कोई स्‍पेसिफ‍िक टाइमलाइन नहीं बताई है। माना जा रहा है कि लॉन्‍च अप्रैल के आखिर तक होगा। 
Advertisement

मारुति (Maruti) के खजाने से भी कुछ अपडेट्स आ सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, Maruti Ertiga और XL6 के मॉडल पावरट्रेन अपडेट हासिल करने वाले हैं। इनमें पुराने 4-स्पीड यूनिट की जगह नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। इंजन और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 360-डिग्री कैमरा और 4 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी पैकेज में जोड़े गए हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.